अपडेटेड 22 February 2025 at 12:54 IST

Box Office Report: 'छावा' की दहाड़ के आगे अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन ही टेके घुटने, जानिए दोनों फिल्मों ने कितनी की कमाई?

विक्की कौशल की छावा लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच रिलीज हुई अर्जुन की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का पहले दिन परफॉर्मेंस कैसा रहा? जानते हैं...

Follow : Google News Icon  
Chhaava vs Mere Husband Ki Biwi
Chhaava vs Mere Husband Ki Biwi | Image: Social Media

Chhaava vs Mere Husband Ki Biwi: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। एक हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है। इसके बाद भी छावा की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही। इस बीच अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' भी फिल्मी फ्राइडे (21 फरवरी) को रिलीज हुई है। नई फिल्म की रिलीज से क्या छावा की कमाई पर कोई असर पड़ा? विक्की की फिल्म के आगे अर्जुन की मूवी का परफॉर्मेंस कैसा रहा? आइए जानते हैं...

छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित विक्की कौशल की 'छावा' खूब तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म में विक्की से लेकर अक्षय खन्ना तक की एक्टिंग की काफी तारीफें हो रही हैं। वहीं बात मेरे हसबैंड की बीवी की करें तो ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अर्जुन दो बीवियों के बीच फंसे हैं। वैसे तो दोनों की कहानियां अलग है। हालांकि ये जान लेते हैं कि छावा ने 8वें दिन और 'मेरे हसबैंड की बीवी' का पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा?

मेरे हसबैंड की बीवी ने पहले दिन कितने कमाए? 

पहले बात करते हैं अर्जुन कपूर की फिल्म की। सोशल मीडिया पर 'मेरी हसबैंड की बीवी' को मिक्स रिव्यू मिलते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग फिल्म को काफी एंटरटेनिंग बता रहे हैं। तो कुछ लोगों को मूवी कुछ खास पसंद नहीं आई। दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स ने ओपनिंग डे पर मेकर्स ने बाय 1 गेट 1 का ऑफर भी दिया। हालांकि इसका कुछ खास असर होता नहीं दिखा।

'मेरे हसबैंड की बीवी' का फर्स्ट डे का कलेक्शन सामने आ गया है। Sacnilk के मुताबिक 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन कुल 1.5 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। फिल्म को शुरुआत जरूर धीमी मिली है, लेकिन वीकेंड से मेकर्स को काफी उम्मीदें होगी। 

Advertisement

कैसा रहा छावा का 8वां दिन? 

दूसरी तरफ अब बात विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' की करते हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। एक हफ्ते में ही छावा 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थीं। अब फिल्म के 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार (21 फरवरी) को 23 फरवरी की शानदार कमाई कर डाली है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 242 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड 'छावा' ने 338 करोड़ कमा लिए है। फिल्म 130-140 करोड़ के बजट में बनी है।

छावा में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी लीड रोल में हैं। वहीं 'मेरे हसबैंड की बीवी' से कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने डेब्यू किया है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों का वीकेंड पर कलेक्शन कैसा रहता है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'इन दिनों Chhaava की धूम...', PM मोदी ने की फिल्म की तारीफ तो गदगद हुए Vicky Kaushal, यूं जताई खुशी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 February 2025 at 12:54 IST