Chhaava Day 4: मंडे टेस्ट में विक्की कौशल को बड़ा झटका! फिर भी केवल चार दिनों में हासिल किया बड़ा माइलस्टोन
Chhaava Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ के पहले मंडे का कलेक्शन सामने आ गया है जिसमें गिरावट देखी जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Chhaava Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ के पहले मंडे का कलेक्शन सामने आ गया है। पहला मंडे किसी भी फिल्म के लिए काफी अहम होता है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म मंडे टेस्ट की ये अग्निपरीक्षा पास कर पाई या नहीं।
विक्की कौशल स्टारर फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि, मंडे को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
विक्की कौशल की ‘छावा’ पास कर पाई मंडे टेस्ट?
Sacnilk ने ‘छावा’ के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर कर दिए हैं। अर्ली ट्रेंड की माने तो, फिल्म ने चौथे दिन करीब 50% का ड्रॉप दर्ज किया। तीसरे दिन 48.5 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई करने के बाद इस पीरियड ड्रामा ने चौथे दिन केवल 24 करोड़ रुपये कमाए हैं। ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई करने के बाद पहले मंडे को कमाई का आंकड़ा गिर गया है। इसी के साथ, ‘छावा’ का चार दिनों के बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 140.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 दिन में बजट पार कर गई ‘छावा’
खबरों की माने तो, दिनेश विजन द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘छावा’ का बजट कथित तौर पर 130 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसने रिलीज के बाद केवल चार दिनों में ही आराम से अपना पूरा बजट पार कर लिया है। फिल्म जिस रफ्तार में आगे दौड़ रही है, वो दिन दूर नहीं जब ये बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर बन जाएगी। इस बीच, छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा’ ने अपने धुआंधार कलेक्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़ते हुए 2025 की अबतक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।