अपडेटेड 20 October 2024 at 07:21 IST

Karwa Chauth: परिणीति का ससुराल में जोरदार स्वागत, सोनम को लगी मेहंदी; ये स्टार्स मना रहे करवाचौथ

Celebs Celebrate Karwa Chauth: आज करवाचौथ है। एक दिन पहले से ही बॉलीवुड डीवा ने करवाचौथ की तैयारियां करना शुरू कर दिया था।

Follow : Google News Icon  
Celebs Celebrate Karwa Chauth
बॉलीवुड एक्ट्रेस मना रहीं करवाचौथ | Image: instagram

Celebs Celebrate Karwa Chauth: आज करवाचौथ है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस इस त्योहार को हर साल बड़ी शिद्दत और भरोसे के साथ मनाती हैं। एक दिन पहले से ही बॉलीवुड डीवा ने करवाचौथ की तैयारियां करना शुरू कर दिया था। इनमें शिल्पा शेट्टी, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं।

हर साल सोनम की मां सुनीता कपूर अपने घर पर करवाचौथ की पार्टी रखती हैं जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेस को अपने सुहागन लुक में तैयार होते देखा जाता है। साथ ही साथ कई स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए भी अपने करवाचौथ लुक और मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मना रहीं करवाचौथ 

शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए करवाचौथ फेस्टिवल की झलक साझा की है। उन्होंने पहले फैंस के साथ अपनी सरगी की फोटो शेयर की। फिर अगली फोटो में उन्होंने अपने हाथ और पैर की मेहंदी दिखाई है। उनकी करवाचौथ की मेहंदी सिंपल लेकिन प्यारी लग रही थी। बता दें कि बाजीगर स्टार हर साल बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ करवाचौथ मनाती हैं। उनके करवाचौथ लुक्स को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।

सोनम कपूर को मेहंदी लगाने और सजने संवरने का शौक

भले ही सोनम कपूर की मां सभी के लिए करवाचौथ की पार्टी रखती हो लेकिन उनकी खुद की लाडली व्रत नहीं रखती हैं। सोनम ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसका खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मेहंदी की झलक दिखाई है जिसके साथ उन्होंने लिखा है- आपको बता दूं कि मैं व्रत नहीं रखती लेकिन मुझे मेहंदी लगाना, तैयार होना और करवाचौथ का खाना बहुत पसंद है।

Advertisement

करवाचौथ के लिए सजा परिणीति चोपड़ा का ससुराल

उनके अलावा, चमकीला स्टार परिणीति चोपड़ा ने भी अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है। इस त्योहार के लिए लाइट्स और फूलों के साथ उनके घर को सजाया गया है। ये एक्ट्रेस का दूसरा करवाचौथ है जिसके लिए वो काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी मेहंदी की फोटो भी शेयर की है।

ये भी पढ़ेंः जब रणवीर सिंह के साथ ये हरकत कर रहे थे ओरी, एक्टर ने बीच में रोका और कहा- नो चांस...वायरल हुआ VIDEO

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 October 2024 at 07:21 IST