अमित शाह से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कास्ट, नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को फिल्म के जरिए जन-जन तक पहुंचाने पर दी बधाई

नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की धूम पूरे देश में चल रही है। अब इस फिल्म की कास्ट केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंची। अमित शाह ने सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दी।

amit shah meets hanuman ansh cast
amit shah meets hanuman ansh cast | Image: amit shah x

नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की धूम पूरे देश में चल रही है। अब आज सोमवार 21 सितंबर को इस फिल्म की कास्ट केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंची। अमित शाह ने फिल्म की कास्ट को बॉक्स ऑफिस पर मिली अपार सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अमित शाह ने फिल्म की कास्ट से मिलने की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। 

क्या बोले अमित शाह 

अमित शाह ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कास्ट के साथ एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा "आज नई दिल्ली में बाबा नीब करौरी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों से भेंट की। बाबा नीब करौरी जी की आध्यात्मिक यात्रा और हनुमान जी के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के इस सराहनीय प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। 

राम भोला की दी जानकारी 

इस मुलाकात के दौरान फिल्म में नीब करौरी बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या और फिल्म के निर्देशक लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ फिल्म से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। 

Uploaded image

नई फिल्म की भी दी जानकारी 

न्यूज अजेंसी के अनुसार इनके साथ ही निर्माता महावीर जैन भी मौजूद रहे जिन्होंने विशाल चतुर्वेदी के साथ अपनी नई फिल्म राम भोला की घोषणा की है। विशाल चतुर्वेदी ने अमित शाह को बताया कि अब वो अपनी अगली फिल्म 'राम भोला' गोस्वामी तुलसीदास पर आधारित बनाने जा रहे हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' हुई टैक्स फ्री, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड