सलमान खान धमकी संदेश: मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया
सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read

Salman Khan threatening Messages Case: सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी भी भेजी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू की, लेकिन मुंबई यातायात पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से एक ‘‘माफी’’ वाला संदेश मिला है।
Advertisement
यह भी पढे़ं: अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा; कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है