अपडेटेड 29 December 2023 at 15:48 IST
भाई Arjun Kapoor ने बहन Anshula Kapoor को Video शेयर कर किया बर्थडे विश, दिखी क्यूट बॉन्डिंग
Anshula Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर को एक प्यारा-सा वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anshula Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अर्जुन अक्सर अपनी किसी न किसी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एक्टर एक बार फिर अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते चर्चा में आ गए हैं। अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ उनकी बहन अंशुला कपूर भी नजर आ रही हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्यूट वीडियो
- बहन अंशुला को किया बर्थडे विश
- वीडियो में दिखी भाई-बहन की क्यूट बॉन्डिंग
दरअसल, शुक्रवार यानी 29 दिसंबर को अंशुला कपूर अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके भाई अर्जुन कपूर ने भी उन्हें एक अलग अंदाज में विश किया है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बर्थडे गर्ल और एक्टर की बहन अंशुला भी नजर आ रही हैं।
वीडियो में दोनों भाई-बहन एक मेले में घूमते नजर रहे हैं। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग वीडियो में साफ नजर आ रही है। वहीं, अर्जुन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, उन्होंने लिखा, "मेरी क्राइम की पार्टनर को हैप्पी बर्थडे! जिंदगी में आपके रहते कोई भी मिशन इम्पॉसिबल नहीं लगता है।"
Advertisement
बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बड़ी बेटी हैं। मोना अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने साल 2012 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बहरहाल, अंशुला भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्हें भी नामी सेलिब्रिटीज में गिना जाता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 December 2023 at 14:01 IST