अपडेटेड 8 May 2022 at 09:48 IST

'Brahmastra' ने Disney's Global रिलीज कैलेंडर में 'Thor 2' के साथ बनाई जगह, रचा इतिहास

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Follow : Google News Icon  
Image: @ChrisHemsworth/Instagram/@BrahmastraTheFilm/Twitter
Image: @ChrisHemsworth/Instagram/@BrahmastraTheFilm/Twitter | Image: self

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। खास बात यह है कि फिल्म ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्योंकि खबरों के अनुसार यह फिल्म वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स  (Walt Disney Studios Motion Pictures) के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर ( global release calendar) में शामिल होने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है।

फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है और इस साल सितंबर में रिलीज होने के करीब है, अब यह माना जाता है कि वॉल्ट डिजनी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने फिल्म को ग्लोबल रिलीज (global release ) में जोड़ा है। अयान मुखर्जी निर्देशित मैग्नम ओपस ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा थोर: लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर फॉर 2022 के बाद डिज्नी की ग्लोबल रिलीज स्लेट में शामिल हो गए हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'ब्रह्मास्त्र' हॉलीवुड फिल्मों में शामिल

'ब्रह्मास्त्र' के अलावा डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर 2022 अलावा हॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की सुपर एनीमेशन ड्रामा 'अवतार: द वे ऑफ वाटर', 'थॉर: लव एंड थंडर' और 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' जैसे कई फिल्मों के नाम लिस्ट में शामिल है। सभी फिल्मों को डिज्नी स्टूडियो बैनर के द्वारा साल 2022 में रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को बस फिल्म देखने को बेसब्री से इंतजार है। ग्लोबल रिलीज को लेकर फैंस में भी खासा उत्साह है।

आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि वो 'ब्रह्मास्त्र' में ईशा नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर होंगे। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का 31 सेकंड का टीजर जारी किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh ने 'जयेशभाई' के किरदार को लेकर किया खुलासा; बताया पिता के जीवन से मिली प्रेरणा

ये भी पढ़ें- भक्तों के लिए खुला बद्रीनाथ मंदिर; उत्तराखंड के सीएम ने सुरक्षित चार धाम यात्रा का दिया आश्वासन

Advertisement

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 8 May 2022 at 09:47 IST