Border 2 Box Office Collection Day 8: थमने का नाम नहीं ले रही सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2', रिलीज के आंठवे दिन की इतनी कमाई
Border 2 Collection Worldwide: फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई रिलीज के आंठवे दिन भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Border 2 Movie Collection In Hindi: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। नई फिल्मों की एंट्री और कड़ी टक्कर के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज की है। तो चलिए जानते हैं क्या रही आज फिल्म की कमाई?
8वें दिन कितना रहा कलेक्शन?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने 8वें दिन करीब 10.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 234.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शुक्रवार शाम 5:45 बजे तक फिल्म की कमाई ₹4.18 करोड़ दर्ज की गई थी, जिसके बाद आंकड़ों में और इजाफा हुआ है।
‘मर्दानी 3’ से मिली कड़ी टक्कर
इस हफ्ते रिलीज हुई रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जरूर बढ़ा है। हालांकि, इसके बावजूद सनी देओल की फिल्म का दबदबा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। जहां ‘बॉर्डर 2’ ने दोपहर तक 4.18 करोड़ कमाए, वहीं ‘मर्दानी 3’ ने उसी समय में ₹1.43 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर
फिल्म ने पहले दिन ₹30 करोड़, दूसरे यानी रविवार को 54.5 करोड़, सोमवार को 59 करोड़ , पांचवे दिन 20 करोड़, छठा दिन 11.25 करोड़ और सातवे दिन 13 करोड़ रुपये कमाए। छुट्टियों का फायदा फिल्म को खूब मिला, लेकिन इसके बाद वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।
Advertisement
ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट
8वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 9.91% रही। ऐसे में सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 6.58% थी और दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 13.24% बताई जा रही है।दिन बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला।
स्टारकास्ट बनी ताकत
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। पुराने गानों की याद और देशभक्ति का भाव आज भी दर्शकों को जोड़ रहा है। खासतौर पर ‘संदेशे आते हैं…’ गाना एक बार फिर लोगों के दिलों को छू रहा है, जो पहले भी ‘बॉर्डर’ की पहचान था।
Advertisement
भले ही कलेक्शन की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ी है। आने वाले दिनों में वीकेंड का फायदा फिल्म की कमाई को फिर से रफ्तार दे सकता है।