अपडेटेड 3 September 2023 at 22:50 IST

Gadar 2 पार्टी में बॉबी के बेटे आर्यमन ने लूटी महफिल, लुक्स देख फैंस दे रहे बॉलीवुड डेब्यू की सलाह

गदर 2 की सक्सेस पार्टी में बॉबी देओल ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ शिरकत की। पार्टी के बाद आर्यमन देओल सुर्खियों में आ गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Aryaman Deol in Gadar 2 Party
Aryaman Deol in Gadar 2 Party | Image: self

बॉलीवुड  इंडस्ट्री में इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की सफलता की खुशी में शनिवार को एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। बॉबी देओल अपनी पत्नी और बेटे के साथ पार्टी में पहुंचे, जहां आर्यमन देओल ने महफिल लूटी। 

खबर में आगे पढ़ें….

  • गदर 2 की सफलता पर रखी गई सक्सेस पार्टी
  • बॉबी देओल ने परिवार के साथ की शिरकत 
  • बॉबी के बेटे आर्यमन देओल की सोशल मीडिया पर चर्चा

लाइमलाइट से दूर रहते हैं आर्यमन

गदर 2 की सक्सेस पार्टी में पूरा देओल परिवार नजर आया। सनी और बॉबी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे। पिता धर्मेंद्र ने भी पार्टी में शिरकत की। ढेर सारे मेहमानों के बीच बॉबी के बेटे आर्यमन सुर्खिया बटोर रहे हैं। बहुत कम मौकों पर ही बॉबी देओल अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। 

बॉबी देओल ने पार्टी में पत्नी तान्या देओल और बेटे आर्यमन के साथ फोटोज क्लिक कराई। देखते ही देखते आर्यमन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आर्यमन दिखने में काफी स्मार्ट हैं। फैंस उनकी तुलना दादा धर्मेंद्र से कर रहे हैं और उन्हें हीरो के लिए परफेक्ट बता रहे हैं। आर्यमन देओल, बॉबी और तान्या के बड़े बेटे हैं और उनकी उम्र 22 साल है। वे आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- “बेटे उत्कर्ष के लिए बनाई फिल्म लेकिन…”, अमीषा पटेल ने बातों ही बातों में Gadar 2 के डायरेक्टर पर कस दिया तंज

फैंस दे रहे बॉलीवुड डेब्यू की सलाह

आर्यमन ने हाल ही में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से बिनजेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की है। इससे पहले आर्यमन को सनी के बेटे करन और द्रिशा की शादी में देखा गया था। आर्यमन के फीचर्स और लुक्स देख लोग उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर आर्यमन देओल की चर्चा हो रही है। यूजर्स का कहना है कि वो हूबहू दादा धर्मेंद्र की तरह दिखते हैं और देओल फैमिली में वो सबसे स्मार्ट शख्स हैं।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बता दें कि फिलहाल आर्यमन के बॉलीवुड में डेब्यू करने की कोई खबर नहीं है। बॉबी देओल पहले इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनके बेटे फिल्म इंडस्ट्री में आएंगे, लेकिन पहले वो पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। आर्यमन अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए उनकी एज भी परफेक्ट है। उनके वायरल लुक्स को देख मुमकिन है कि मेकर्स उन्हें फिल्म में कास्ट कर सकते हैं। यदि आर्यमन फिल्मी दुनिया में कदम रखते हैं तो यकीनन ये फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। 

यह भी पढ़ें- Gadar Ek Prem Katha अगर आज बनती तो सनी की जगह कौन होता स्टार? अनिल शर्मा बोले- साउथ एक्टर...

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 3 September 2023 at 22:44 IST