Bipasha Basu ने शेयर की मां की खिलखिलाती तस्वीर, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मां के साथ खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने भावनात्मक कैप्शन भी दिया है।

Bipasha Basu mother
Bipasha Basu mother | Image: instagram

Bipasha Basu: फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मां के साथ खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने भावनात्मक कैप्शन भी दिया है। इंस्टाग्राम पर विपाशा ने कई तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह मिलियन-वॉट की स्माइल..., मां, आप बहुत सुंदर और बच्ची जैसी हैं। देवी के शब्दों में, 'हैप्पी बर्थडे यंग लेडी'। किसी भी हीरे से ज्यादा चमकती रहो, मां। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।"

बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनकी मां नातिन देवी के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इसमें वह प्यारा सा डांस करती, और उसे चूमती और बात करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो बिपाशा की बेटी देवी और नानी के बीच के गहरे रिश्ते को दिखाता है।

बिपाशा का जन्म 1979 में हुआ था। उनका पालन-पोषण कोलकाता में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन मॉडल के रूप में की। उन्होंने 2001 में 'अजनबी' से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उनकी अगली हॉरर फिल्म 'राज' आई, जिसे लेकर उनकी जमकर तारीफ की गई।

बिपाशा ने कई पुरस्कार जीते, जिनमें स्टाइल डीवा ऑफ द ईयर के लिए आईफा अवार्ड, आईफा फ्रेश फेस ऑफ द ईयर अवार्ड, जीआईएफए का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड, डायनेमिक डुओ के लिए जी सिने अवार्ड और कई अन्य शामिल हैं।

Advertisement

फिल्मों में अपने सफल करियर के बाद उन्होंने 2015 में एक हॉरर फिक्शन टीवी सीरीज 'डर सबको लगता है' की मेजबानी की। साल 2023 में उन्होंने बताया कि वह 'शानदार अभिनय कार्य' की तलाश में हैं। हालांकि, उनके नए प्रोजेक्ट की कोई घोषणा नहीं हुई है। साल 2016 में बिपाशा ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और 2022 में उनकी बेटा ‘देवी’ परिवार में आईं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… सड़क पर गिरी तस्वीर ने बदल दी थी Smita Patil की तकदीर

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड