अपडेटेड 18 November 2025 at 14:51 IST

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में बढ़ा ड्रामा, कुनिका ने अशनूर के पिता को कहा समधी, बिग बॉस में रिश्ता हुआ पक्का?

करीब तीन महीने बाद परिवार से मिलकर कंटेस्टेंट इमोशनल हो रहे हैं। प्रोमो में अशनूर कौर के पिता की एंट्री दिखाई गई है। महीनों बाद पिता को देख अशनूर बेहद भावुक हो गईं।

Follow : Google News Icon  
Ashnoor Kaur
Ashnoor Kaur | Image: Instagram

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों फैमिली वीक को लेकर चर्चा में है। शो मे सभी कंटेस्टेंट से मिलने उनके परिवार से कोई न कोई आ रहा है। करीब तीन महीने बाद परिवार से मिलकर कंटेस्टेंट इमोशनल हो रहे हैं। ये उनके लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। इसी क्रम में अब फैमिली वीक के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। इस बीच शो पर कुनिका सदानंद के बेटे के बाद अशनूर कौर के पिता ने शिरकत की।

प्रोमो में अशनूर कौर के पिता की एंट्री दिखाई गई है। बिग बॉस उनके पिता को इंट्रोड्यूस कराते नजर आ रहे हैं। कई महीनों बाद पिता को देख अशनूर बेहद भावुक हो गईं। बेटी को देख पिता भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने बिग बॉस से अपील की कि उन्हें अपनी लाडली को गले लगाने दे। इसके बाद अशनूर ने फफक-फफककर रोते हुए पिता को कसकर गले से लगा लिया।

अशनूर के पिता ने शहबाज की टांग खींची

इस दौरान अशनूर से अपने पिता से पूछा कि क्या वो शो में अच्छा कर रही हैं? इस पर उनके पिता कहते हैं कि एक बेटी जितना कर सकती है वो उससे कहीं ज्यादा कर रही हैं। वहीं प्रोमो में आगे एक्ट्रेस के पिता शहबाज की खिंचाई करते दिखे। बेटी को दोगला कहने पर फटकारा। इस पर शहबाज कान पकड़कर माफी मांगने लगे।

कुनिका ने अशनूर के पिता बुलाया समधी

वहीं गौरव ने अशनूर के पिता को बताया कि उनकी 'परी' अच्छी रोटियां सेंक लेती है। खुद कुनिका ने उनकी रोटियां अप्रूव की है। इसी बात पर कुनिका हंसते हुए बोल पड़ती हैं कि वो अपने ‘समधी’ जी से बात नहीं कर सकती हैं। ये सुनते ही पूरा घर हंस पड़ा।

Advertisement

अशनूर को बहू बनाएंगे- कुनिका 

जान लें कि जब कुनिका के बेटे अयान ने घर में एंट्री ली तब उन्होंने कहा कि वो अशनूर को अपनी बहू बनाएंगी। इस पर घर के सभी कंटेस्टेंट ने कुनिका के बेटे की टांग खींची थी। खैर, फैमिली वीक में क्या कुछ खास होता है ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Trailer: पाकिस्तान पर वार, बड़ा जोरदार... ‘धुरंधर’ ने भर दी हुंकार, रणवीर सिंह के साथ इन 'धुरंधरों' ने भी फैंस को कर दिया खुश

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 14:47 IST