अपडेटेड 7 July 2023 at 08:49 IST

Bhumi Pednekar फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग आईं नजर, जानिए कौन हैं उनके ‘मिस्ट्री मैन’

Bhumi Pednekar Boyfriend: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिर से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए कौन हैं ये खास शख्स-

Follow : Google News Icon  
Bhumi Pednekar Rumoured Boyfriend Yash Kataria

image- Viral Bhayani
Bhumi Pednekar Rumoured Boyfriend Yash Kataria image- Viral Bhayani | Image: self

Bhumi Pednekar Boyfriend: अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट की जाती हैं जिनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये खास शख्स है कौन।

खबर में आगे पढ़ें-

  • रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं भूमि पेडनेकर 
  • रूमर्ड लवबर्ड्स का वीडियो हुआ वायरल
  • जानिए कौन हैं यश कटारिया

(भूमि पेडनेकर फिर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग देखी गईं, image- instagram)

भूमि पेडनेकर इस शख्स को कर रहीं डेट?

Advertisement

सांड की आंख फेम एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की अफवाहें तबसे उड़नी शुरू हुईं जबसे उनका एक कथित लिपलॉक वीडियो वायरल हुआ। खबरों के मुताबिक, उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन पार्टी के बाहर किस करते देखा गया था। उनके रिलेशनशिप रूमर्स थोड़े शांत ही हुए थे कि अब फिर से उन्हें हवा मिल गई।

हाल ही में, दोनों (Bhumi Pednekar and Yash Kataria) को एयरपोर्ट पर देखा गया था तबसे उनके डेटिंग रूमर्स उड़ने लगे। फिर गुरुवार देर रात को रूमर्ड कपल को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। बधाई दो फेम अदाकारा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ नजर आई थीं। इस दौरान दोनों कैमरे से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

कौन हैं भूमि पेडनेकर के रूमर्ड BF यश कटारिया?

यश कटारिया (Yash Kataria) एक बिल्डर हैं जिन्होंने लगभग 20 साल की उम्र में इंडस्ट्री में अपना नाम कमा लिया है। उनके कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ कनेक्शन हैं। भले ही उनकी निजी लाइफ हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हो लेकिन वह अक्सर हाई-प्रोफाइल इवेंट में देखे जाते हैं जिससे उन्हें लेकर चर्चा होना आम बात है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूमि और यश एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। यश की उम्र 28 साल है। दोनों की तरफ से उनके कथित रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन फैंस ने ये जरूर नोटिस किया कि कैसे दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

भूमि पेडनेकर की फिल्में

‘दम लगा के हईशा’ से धमाकेदार डेब्यू करने के बाद भूमि ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह हाल ही में ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘अफवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ेंः सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं Bhumi Pednekar, बहन समीक्षा संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 July 2023 at 08:37 IST