Bhooth Bangla X Review: फिर हिट होने को तैयार अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने जीता दर्शकों का दिल
Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' आज, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के बारे में दर्शक अपने रीव्यूज भी शेयर कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आखिरकार 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके शुरुआती रिव्यू के साथ ही फिल्म ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की तिकड़ी एक बार फिर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ नजर आई है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चाएं तेज हो रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म देखकर आए दर्शकों का क्या कहना है।
दर्शकों को पसंद आई फिल्म की हॉरर कॉमेडी
फिल्म के शुरुआती शो देखने वाले दर्शकों का कहना है कि 'भूत बंगला' एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज फिल्म है। कई यूजर्स ने इसे 5 में से 3.5 रेटिंग दी है। कई दर्शकों ने फिल्म के पहले पार्ट को खास तौर पर मजेदार बताया है, जिसमें लगातार हंसी और हल्के-फुल्के चुटकुले देखने को मिलते हैं। इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ा गंभीर मोड़ लेती है और कहानी में गहराई जोड़ती है।
पुराने अंदाज में लौटे प्रियदर्शन
कई दर्शकों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने पुराने स्टाइल में वापसी की है। खासतौर पर जो लोग उनकी पिछली फिल्मों के फैन रहे हैं, उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का संतुलन दर्शकों को बांधे रखने में सफल नजर आता है।
ट्रेड एनालिस्ट ने भी की तारीफ
फिल्म को ट्रेड एनालिस्ट्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जोगिंदर टुटेजा ने फिल्म को शानदार बतायाहै। तरण आदर्श ने इसे 3.5 स्टार देते हुए मनोरंजक फिल्म कहा है। उनके मुताबिक, फिल्म में रोमांच और कॉमेडी दोनों का अच्छा मिश्रण देखने को मिला है।
Advertisement
कहानी और वीएफएक्स ने फिल्म को बनाया मजेदार
फिल्म की कहानी में पौराणिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है। दूसरे पार्ट में दिखाई गई बैकस्टोरी दर्शकों को बांधे रखने में मदद करती है। साथ ही, वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स फिल्म की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं, जिससे दर्शकों का अनुभव बेहतर होता है।
ओपनिंग कलेक्शन ने दिखाया दम
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म देशभर में 3478 शो में रिलीज हुई है। सुबह के शोज से ही फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और कुल कलेक्शन 1.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले दिन के अंत तक फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।