Bhooth Bangla BO Day 37: अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर किया 'जादू टोना', 'भूत बंगला' के सामने सभी फिल्में हो रही फ्लॉप, 37वें दिन भी की बड़ी कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 37 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हो गई है। लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद जितनी भी अन्य फिल्में रिलीज हुई है वो सब फ्लॉप साबित हो रही है।

bhooth bangla other bollywood films
bhooth bangla other bollywood films | Image: balaji, dharma, br films

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 37 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हो गई है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज के बाद जितनी भी अन्य फिल्में रिलीज हुई है वो सब फ्लॉप साबित हो रही है। और अब 37वें दिन शनिवार को भूत बंगला की कमाई में एक बार फिर उछाल आया है। 

फिल्म भूत बंगला का एक गाना है जिसके बोल है ‘नहीं चलेगा जादू टोना, राम जी आके भला करेंगे’। इससे लगता है अक्षय कुमार ने भी हिन्दी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू टोना कर दिया है जिस कारण उनकी फिल्म के बाद कोई और फिल्म चलने का नाम ही नहीं ले रही है।    

37वें दिन कितनी हुई कमाई 

‘भूत बंगला’ की पांचवें हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक लाखों में कमाई हो रही थी। लेकिन 37वें दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। पांचवें शनिवार को फिल्म के देश भर में 1,412 शो प्रदर्शित हुए थे। इससे ऐसी उम्मीद है कि आज रविवार को फिल्म शनिवार से भी ज्यादा का कलेक्शन करेगी।     

‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई  

शनिवार 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।

Advertisement

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।  

Uploaded image

फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़, शुक्रवार को 0.75 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 1.90 करोड़, सोमवार को 70 लाख, मंगलवार को 90 लाख, बुधवार को 80 लाख, गुरुवार को 70 लाख, शुक्रवार को 55 लाख और शनिवार को 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।   

Advertisement

इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते के शनिवार तक देश भर में 173 करोड़ की कमाई कर ली है। 

बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है।  

नई फिल्मों का क्या रहा हाल 

अक्षय कुमार की भूत बंगला के बाद रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ ने मात्र 6.84 की कुल कमाई की। संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल ने मात्र 2.82 करोड़ की कमाई की। रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने हालांकि अब तक कुल 90 करोड़ की कमाई की है, लेकिन फिल्म के हिन्दी वर्जन ने सिर्फ 24 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। 

Uploaded image

इसके बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भी सिर्फ 33.12 करोड़ की कमाई की। और इस हफ्ते रिलीज हुई करण जोहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी पहले 2 दिन में सिर्फ 6.65 करोड़ की ही कमाई कर सकी है। 

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla Day 35: झोली में करोड़ों भरने के बाद भी नहीं भाग रहा 'भूत'

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड