Batwara 1947 Star Cast: बंटवारा से किरदारों से उठ गया पर्दा, सनी देओल समेत इन स्टारकास्ट का लुक देख आ जाएगा मजा

Batwara 1947 First Look: सनी देओल और प्रीती जिंटा की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में जल्द ही नजर आने वाली है। ऐसे में 'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट रिवील कर दी है।

batwara-1947-star cast-revealed-sunny-deol-preity-zinta-ali-fazal-shabana-azmi-karan-deol first-look-characters
Batwara 1947 First Look | Image: Social Media

Batwara 1947 Release Date: बॉलीवुड में जल्द ही एक दमदार और जज्बातों से भरी फिल्म दस्तक देने वाली है 'बंटवारा 1947'। जब से आमिर खान प्रोडक्शंस ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिए हैं, जिनमें बंटवारे के दर्द के साथ-साथ कभी न हार मानने वाले इंसानी हौसले की साफ़ झलक नजर आती है।

अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं फिल्म की कहानी, इसके किरदार और इससे जुड़ी हर अहम जानकारी।

कौन निभा रहा है कौन सा किरदार?

फिल्म की स्टार कास्ट बेहद शानदार है और हर एक्टर का लुक उस दौर की कठिन परिस्थितियों को बखूबी दर्शाता है। फिल्म में सनी देओल (सिकंदर मिर्जा), प्रीति जिंटा (हमीदा बेगम), शबाना आजमी (दुर्गावती देवी (माई)), करण देओल (जावेद मिर्जा), अली फजल (हबीब अनवर), अभिमन्यु सिंह (याकूब खान) के रोल में आपको नजर आ सकते हैं। इनके अलावा, फिल्म में बाल कलाकार खुशी हजारे भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी?

जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्दनाक दौर पर आधारित है। कहानी मुख्य रूप से एक मुस्लिम परिवार के सफर को दिखाती है, जो बंटवारे के वक्त लखनऊ से लाहौर पहुंचता है। लाहौर जाने पर सरकार द्वारा उन्हें रहने के लिए एक हवेली दी जाती है। उन्हें बताया जाता है कि यह हवेली एक हिंदू परिवार की है, जो इसे छोड़कर जा चुका है।

Advertisement

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट और ड्रामा तब शुरू होता है जब उस परिवार को पता चलता है कि हवेली का मालिक (हिंदू परिवार) अभी भी वहीं मौजूद है और अपना पुश्तैनी घर खाली करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। इसी एक हवेली के टकराव के बीच इंसानी रिश्तों की उलझन, भावनाओं और विभाजन के गहरे दर्द को बड़े पर्दे पर बुना गया है।

फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ काम कर रही है। यह पीरियड ड्रामा फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है।
फिल्म को अपने संगीत से सजाया है ऑस्कर विनर एआर रहमान ने, जबकि इसके खूबसूरत गीत मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की कलम से निकले हैं।

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म?

बिखरी हुई दुनिया में साहस की मिसाल पेश करने वाली यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

यह जरूर पढ़ें: Hrithik Roshan In Alpha: फिल्म के ट्रेलर में दिखा आलिया-शरवरी का खूंखार एक्शन, ऋतिक की एक झलक ने मचाया भौकाल

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड