Badshah: 'हर तूफान एक सबक है...' ईशा रिखी ने बादशाह संग शेयर किया वेडिंग वीडियो, क्रिप्टिक नोट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें; VIDEO

Badshah Wife Isha Rikhi: बॉलीवुड रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार प्रोफेशनल नहीं, बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

badshah-isha-rikhi-wedding-video-cryptic-note fans-reaction
बादशाह-ईशा रिखी | Image: Social Media

Badshah Wife Isha Rikhi Post: मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खुद को बादशाह की पत्नी बताने वाली एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में क्या है खास?

ईशा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शादी की कई छोटी-छोटी क्लिप्स को जोड़कर दिखाया गया है। इसमें दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं और आस-पास खड़े लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। वीडियो में परिवार और दोस्तों के साथ भी कई तस्वीरें शामिल हैं। इसके अलावा, ईशा ने बादशाह के साथ दो खास तस्वीरें भी जोड़ी हैं।

एक तस्वीर में ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं और बादशाह उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। दूसरी क्लिप में ईशा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं और बादशाह उनके गाल पर किस कर रहे हैं।

टूटे दिल के साथ लिखा ये मैसेज

तस्वीरें भले ही प्यार भरी हों, लेकिन ईशा के कैप्शन ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा- "हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।"

Advertisement

ईशा ने इस मैसेज का क्या मतलब है और इसे क्यों लिखा गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

फैंस लगा रहे ब्रेकअप का कयास

Uploaded image

इस पोस्ट के बाद बादशाह के फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लगा दी है। लोग उनके रिश्ते के बारे में पूछ रहे हैं। कुछ फैंस का तो यहां तक कहना है कि 'ये तस्वीरें 4-5 साल पुरानी हैं' और शायद यह पोस्ट दोनों के ब्रेकअप का इशारा है। कई लोग बादशाह से भी अपील कर रहे हैं कि वो सामने आकर अपने रिलेशनशिप स्टेटस की सच्चाई बताएं।

Advertisement
Uploaded image

बादशाह ने साधी हुई है चुप्पी

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने बादशाह का जिक्र किया है। वह पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि उनकी शादी बादशाह से हुई है और हाल ही में एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बादशाह को अपना 'पतिदेव' भी कहा था।

Uploaded image

हालांकि, इस पूरे मामले का दूसरा पहलू यह है कि बादशाह ने आज तक इस रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बादशाह सोशल मीडिया पर ईशा को फॉलो भी नहीं करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब (AMA) सेशन के दौरान, ईशा ने बादशाह से कहा था कि वो जल्द से जल्द फैंस के सवालों का जवाब दें। लेकिन तमाम अफवाहों और दावों के बावजूद, बादशाह ने इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है।

यह जरूर पढ़ें: 'आप बहुत अच्छी लड़की हो, ये प्ले छोड़ दो...' जब एक शादीशुदा टॉप स्टार की डिमांड ना मानने पर Smriti Khanna को किया गया शो से बाहर

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड