अपडेटेड 20 March 2024 at 17:21 IST

Ayodhya Ram Mandir: पति और बेटी संग प्रियंका चोपड़ा ने किए रामलला के दर्शन, देखें वीडियो

Priyanka Chopra पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या पहुंची, जहां उन्हें पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन के किए।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra
पति और बेटी के साथ अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा | Image: ANI

Priyanka Chopra Ayodhya : इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया में हैं और देश के अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हो रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंची। जहां उन्हें पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, एक्ट्रेस पति और बेटी संग इन दिनों एक बड़े ब्रांड के प्रमोशन के लिए भारत आई हईं हैं। पहले एक्ट्रेस (Priyanka Chopra) बेटी संग इंडिया आईं फिर बाद में निक जोनस भी भारत पहुंचे। जिसके बाद इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। जिसके बाद अब एक्ट्रेस पूरे परिवार के साथ रामलला (Ramlalla) के दर्शन के लिए आयोध्या पहुंची। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रियंका संग राम भक्ति में डूबे निक जोनस (Nick Jonas)

सामने आए वीडियो में प्रियंका पीले रंग की साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां पहनें नजर आ रही हैं। वहीं मालती (Malti Marie) और निक भी एथिनिक अवतार में नजर आए। जैसे ही इनका यह वीडियो इंटरनेट पर आया वैसे ही वह छा गया।

क्या इंडिया में होली मनाएंगे निक और मालती?

एक्ट्रेस बीते हफ्ते एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया आईं थीं। उसके बाद प्रियंका ईशा अंबानी की होली बैश में गईं थीं। जिसके बाद बेटी और पत्नी के साथ होली मनाने के लिए निक भी भारत पहुंच गए। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक इस साल प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार भारत में ही होली का त्योहार मनाएगा। अगर ऐसा होता है, तो इंडिया में मालती की यह पहली होली होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Holi खेलने के हैं शौकीन, लेकिन चेहरे को नहीं पहुंचाना चाहते नुकसान, तो घर पर ऐसे बनाएं रंग

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 15:40 IST