अपडेटेड 16 February 2024 at 18:51 IST

'अच्छी खासी शक्ल को खराब कर लिया', सालों बाद एक्ट्रेस को देख दंग रह गए लोग; कभी थीं लाखों का 'क्रश'

Actress Ayesha Takia: आयशा टाकिया का चेहरा काफी बदल गया है। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ और चेहरे पर सूजन नजर आईं।

Follow : Google News Icon  
Ayesha Takia New Look
आयशा टाकिया को देख हैरान हुए लोग | Image: Instagram

Ayesha Takia New Look: टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया तो आपको याद होगी हीं। एक समय ऐसा था जब आयशा इंडस्ट्री का जाना पहचानना चेहरा बन चुकी थीं। अपनी क्यूटनेस से उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। लेकिन अब वहीं आयशा टाकिया बिल्कुल बदल चुकी हैं। आज के समय में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो चुका है।

जी हां, हाल ही में आयशा टाकिया को लंबे समय के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं। आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। वह इस दौरान ब्लू कलर के सूट में नजर आईं। आयशा का चेहरा काफी बदल गया है। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ और चेहरे पर सूजन नजर आईं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

एक्ट्रेस के इस लुक पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करते नजर आए। किसी न पूछा कि आखिर इन्हें हो क्या गया? तो कुछ लोग यह भी कहने लगे कि सर्जरी से उन्होंने अपने चेहरे को बिगाड़ लिया।

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "सर्जरी कराकर अच्छी खासी शक्ल को खराब कर लिया।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, इनके साथ क्या हुआ, वो बिल्कुल परफेक्ट थी।" एक अन्य यूजर ने कहा, "एक समय ऐसा था जब ये मेरी 
क्रश थीं।"

Advertisement

टार्जन से की थी करियर की दमदार शुरुआत

आयशा टाकिया ने महज 13 साल की उम्र से काम किया है। वह साल 2004 में आई टार्जन: द वंडर कार फिल्म में नजर आई थीं। इसी फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लीं। लोग उनकी खूबसूरती देख दीवाने हो गए थे। वहीं टार्जर के लिए आयाशा को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर्स का भी अवॉर्ड मिला था।

शादी के बाद इंडस्ट्री से बनाई दूरी

इसके बाद आयशा कई बड़ी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने दिल मांगे मोर, सलाम-ए-इश्क, कैश, सोचा न था, शादी नंबर 1, होम डिलीवरी, वॉटेंड जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि इसके बाद 23 साल की उम्र में ही आयशा ने फरहान आजमी से शादी की और वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आयशा एक बेटे की मां हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: दादा ऋषि कपूर संग वायरल हुई राहा की नई क्यूट फोटो, देखें किस तरह हुई है तैयार

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 February 2024 at 18:42 IST