अपडेटेड 18 May 2025 at 22:48 IST

केएल राहुल ने IPL में जड़ा जोरदार शतक तो फूले नहीं समा रहे ससुर सुनील शेट्टी, पत्नी अथिया ने भी बरसाया प्यार

Athiya Shetty on KL Rahul Century: केएल राहुल ने आज DC Vs GT मैच में धमाकेदार शतक जड़ा जिससे खुश होकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने उनकी तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
Athiya Shetty-Suniel Shetty on KL Rahul Century
Athiya Shetty-Suniel Shetty on KL Rahul Century | Image: instagram

Athiya Shetty on KL Rahul Century: क्रिकेटर केएल राहुल ने आज DC Vs GT मैच में धमाकेदार शतक जड़ा जिससे खुश होकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी और ससुर सुनील शेट्टी ने तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है। केएल राहुल ने आज IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सेंचुरी मारी। इसके बाद अन्ना खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

आज IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से खेला जा रहा है। इसी मैच में केएल राहुल ने नाबाद रहते हुए 65 गेंदों पर 112 रन बनाए और विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

केएल राहुल की सेंचुरी पर खुश अथिया शेट्टी

ये केएल राहुल के आईपीएल करियर का 5वां शतक है। उन्होंने केवल 65 गेंदों में ही ये बड़ा कारनामा करके महफिल लूट ली। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है जो उनसे पहले आईपीएल के इतिहास में और किसी खिलाड़ी के नाम नहीं हुआ। इस बड़ी कामयाबी से उनका परिवार भी काफी खुश है। उनकी पत्नी अथिया ने दिल वाली इमोजी के साथ अपने पति पर प्यार बरसाया है।

वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने मैदान से अपने दामाद केएल राहुल की एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- भेष में एक तूफान।

Advertisement

केएल राहुल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि केएल राहुल पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने तीन अलग-अलग आईपीएल टीम की ओर से खेलते हुए शतक लगाया है। सबसे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से सेंचुरी मारी, फिर लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शतक लगाया। उन्होंने अब सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहते हुए शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। जहां राहुल ने 5 बार नाबाद रहते हुए शतक जड़ा तो किंग कोहली 4 शतक लगा चुके हैं।

केएल राहुल ने सूर्यकुमार यादव का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्या ने टी20 क्रिकेट में कुल 6 शतक लगाए हैं, जबकि केएल राहुल टी20 क्रिकेट में 7 शतक लगा चुके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः KL Rahul ने धमाकेदार शतक जड़ तोड़ा कोहली-सूर्या का बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ये अद्भुत कारनामा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 May 2025 at 22:48 IST