Asrani Funeral: असरानी की मौत के बाद चुपचाप क्यों हुआ अंतिम संस्कार? मरने से पहले पत्नी से जाहिर की थी ये अंतिम इच्छा
Asrani Funeral: गोवर्धन असरानी का 84 साल की उम्र में 20 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने शाम 4 बजे आखिरी सांस ली थी लेकिन उनकी मौत की खबर मीडिया में उनका अंतिम संस्कार होने के बाद ही आई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Asrani Funeral: लीजेंड्री कलाकार गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) ने दिवाली के दिन यानि 20 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वो 84 साल के थे। उनका सोमवार शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। परिवार ने बिना किसी शोर या हलचल के एक्टर का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
गोवर्धन असरानी हिंदी सिनेमा के ऐसे मशहूर कलाकार हैं जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दशकों तक लोगों को खूब हंसाया था। निधन से कुछ घंटे पहले ही असरानी ने इंस्टाग्राम पर दिवाली 2025 की बधाई दी थी।
गोवर्धन असरानी का चुपचाप क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
गोवर्धन असरानी का मुंबई में ही सोमवार को निजी अंतिम संस्कार हुआ था। असरानी का अंतिम संस्कार सांताक्रूज श्मशान घाट पर हुआ, जहां केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उन्होंने शाम 4 बजे आखिरी सांस ली थी लेकिन उनकी मौत की खबर मीडिया में उनका अंतिम संस्कार होने के बाद ही आई थी।
खबरों की माने तो, ये असरानी की आखिरी इच्छा थी। उन्होंने अपनी पत्नी मंजू असरानी से कहा था कि उनकी मौत के बाद किसी तरह का कोई शोर या हल्ला ना हो। वो बिना किसी औपचारिक घोषणा या भीड़भाड़ के चुपचाप विदा होना चाहते थे। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार ही, उनके फ्यूनरल को निजी और सादगीपूर्ण रखा गया, जिसमें किसी मीडिया कवरेज या सार्वजनिक घोषणा की जरूरत नहीं थी।
Advertisement
फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे असरानी
सामने आई जानकारी की माने तो, असरानी लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे। वो पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। फैंस के चहेते ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ ने अब हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने पुष्टि की है कि वो काफी समय से अस्वस्थ थे।
ये भी पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने की दिवाली पार्टी, नन्हे दोस्तों संग ऐसे किया सेलिब्रेट, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक