Asha Bhosle: ‘पीएम मोदी की करीबी थीं आशा भोसले…’; लीजेंड्री सिंगर के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर, इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Passes Away: लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का आज 92 की उम्र में निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle Dies At 92: PM Modi, Rajnath Singh, Akshay Kumar, Kangana Ranaut And Othes Pour Heartfelt Tribute
Asha Bhosle Dies At 92 | Image: X

Asha Bhosle Passes Away: लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का आज 92 की उम्र में निधन हो गया। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने दिग्गज गायिका के इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। अब उनके निधन से पूरा देश गमगीन है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि ‘आज पूरा देश और महाराष्ट्र एक युग के अंत का शोक मना रहा है। उनका काम और उनका संगीत न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए आनंद का स्रोत था’। उन्होंने जानकारी दी कि आशा का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में शाम 4 बजे किया जाएगा। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

आशा भोसले को राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले ने आठ दशकों से अधिक के करियर में 12,500 से अधिक गाने गाए थे। इस लीजेंड्री सिंगर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा- "संगीत के प्रति उनकी सेवा, मंगेशकर परिवार द्वारा संगीत के प्रति की गई सेवा - हमने लता दीदी का निधन देखा, और आज हम यह देख रहे हैं। हम सभी दुखी हैं...यह हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है, हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनका और आशा का पिछले कई सालों से गहरा संबंध था। उनके गाने आज भी दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह, आशा भोसले ने भी देश का नाम रोशन किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आशा को ‘भारत की अनमोल धरोहर’ बताया जिन्होंने अपने ‘गायन से कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया था’।

Advertisement

'पीएम मोदी की करीबी थीं आशा भोसले'

उन्होंने आगे कहा कि "वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी करीबी थीं, जो उनका बहुत सम्मान करते थे। लता दीदी, उषा जी और आशा भोसले जी ने अपनी उपलब्धियों और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए गए योगदान से देश का नाम रोशन किया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं कि वे इस अपूरणीय क्षति को सहन कर सकें... उनकी आत्मा को शांति मिले।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "आशा भोसले और लता मंगेशकर, दोनों बहनें बहुत अच्छी गायिका थीं और उन्होंने देश को नाम और प्रसिद्धि दिलाई। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

Advertisement

ये भी पढे़ंः Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन के पीछे ये है वजह, बेटे आनंद ने बताया पूरा सच; अंतिम संस्कार से पहले फैंस यहां दे सकेंगे श्रद्धांजलि

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड