'दादी की रिकवरी के लिए हम...', आशा भोसले की सेहत पर पोती जनाई का पहला बयान, फैंस से की दुआओं की अपील

Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले को सांस लेने और हार्ट से संबंधी तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुष्टि की है कि उनका इलाज चल रहा है और उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle Health Update
Asha Bhosle Health Update | Image: Instagram

Asha Bhosle Health Update: भारतीय संगीत की प्रतिष्ठित आवाज आशा भोसले को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 साल की उम्र की सिंगर को सांस लेने में तकलीफ और हार्ट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। अब उनकी पोती ने आशा ताई की हेल्थ अपडेट जारी करते हुए, फैंस से दुआओं की अपील की है।

आशा भोसले हेल्थ अपडेट

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले को ज्यादा थकावट और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट शेयर करते हुए बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही परिवार ने इस मुश्किल समय निजता बनाए रखने की अपील भी की है।

ICU में चल रही दिग्गज सिंगर की हालत की निगरानी

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भर्ती के समय उनकी स्थिति गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें ICU में रखा गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और जरूरी इलाज दिया जा रहा है।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

जैसे ही यह खबर सामने आई, देशभर में उनके फैंस और शुभचिंतकों ने चिंता जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और मैसेज की बाढ़ आ गई है।

Advertisement

संगीत जगत में आशा भोसले का योगदान

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने आठ दशक लंबे करियर में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Dacoit Day 2: ‘धुरंधर 2’ के आगे टिक नहीं पाएगी ‘डकैत’?
 

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड