अपडेटेड 12 March 2024 at 08:22 IST

रणबीर कपूर को राम का रोल मिलने पर कुछ ऐसा था अरुण गोविल का रिएक्शन, बोले- मैंने देखा है उनको…

Arun Govil on Ranbir Kapoor: अरुण गोविल को रामानंद सागर के आइकॉनिक शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

Follow : Google News Icon  
Arun Govil on ranbir kapoor
रणबीर कपूर पर अरुण गोविल | Image: X

Arun Govil on Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) का मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ (Ramayana) इन दिनों लोगों के बीच अच्छी खासी हाइप क्रिएट कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर अरुण गोविल को फिल्म में राजा दशरथ के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। इस बीच, अरुण ने रणबीर को ये रोल मिलने पर कुछ ऐसा कहा है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अरुण गोविल को रामानंद सागर के आइकॉनिक शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। और अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रणबीर कपूर की तारीफ में क्या बोले अरुण गोविल?

आर्टिकल 370 फेम एक्टर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में एनिमल स्टार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रणबीर काफी मेहनती और संस्कारी हैं। साथ ही ये भी बताया कि क्या राघव के रोल में रणबीर अच्छा कर पाएंगे। 

अरुण गोविल के मुताबिक, “वो हो सकता है या नहीं हो सकता है वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन जहां तक ​​रणबीर की बात है तो वह एक अच्छे एक्टर हैं। वह एक अवॉर्ड-विनिंग एक्टर हैं। जितना जानता हूं मैं उनको, बहुत संस्कारी बच्चे हैं वो। उनके अंदर नैतिकता, संस्कार, संस्कृति है। मैंने देखा है कई बार उनको। मुझे पूरा यकीन है कि वह अपना बेस्ट करेंगे”।

Advertisement

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की कैसी होगी कास्ट?

जहां भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर के नाम पर लगभग मुहर लग ही चुकी है, वहीं माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आ सकती हैं। केजीएफ स्टार यश को लेकर कहा जा रहा है कि वह रावण का किरदार निभाएंगे। खबरों तो ऐसी भी हैं कि सनी देओल को हनुमान के रोल के लिए साइन किया गया है। वहीं कैकेयी के रोल में लारा दत्ता और सूर्पनखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह दिखाई दे सकती हैं। और तो और, कुंभकरण के रोल के लिए बॉबी देओल का नाम भी सामने आ रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ के लिए लुक टेस्ट दिया था और कहा जा रहा है कि वह जल्द नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग भी शुरू कर देंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Rabb Se Hai Dua की रेमन कक्कड़ ने क्यों देखे पाकिस्तानी शो, एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 March 2024 at 07:05 IST