अपडेटेड 26 February 2024 at 09:34 IST

Article 370: यामी गौतम की फिल्म को करारा झटका, इन देशों में नहीं मिली रिलीज की इजाजत

Article 370: जहां फिल्म 'आर्टिकल 370' भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं खाड़ी देशों में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

Follow : Google News Icon  
Article 370
आर्टिकल 370 | Image: Viral Bhayani/Instagram

Article 370: यामी गौतम (Yami Gautam) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'आर्टिकल 370' आखिरकार 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बारे में दिखाया गया है। फिल्म को लोगों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि, इस बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका भी लगा है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'आर्टिकल 370' को सभी खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। जहां आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित फिल्म भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं खाड़ी देशों में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

खाड़ी देशों में बैन हुई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 

फिल्म 'आर्टिकल 370' का निर्माण यामी गौतम के पति और उरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले फिल्मममेकर आदित्य धर ने किया है। फिल्म को बहरीन, कतर, ओमान, कुवैत, सऊदी अरब और यूएई समेत सारे खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। 

अभी तक फिल्म 'आर्टिकल 370' के इन खाड़ी देशों में बैन होने के पीछे कोई कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस्लामिक देश होने के कारण उन्होंने कश्मीर पर बनी इस फिल्म का विरोध किया है। आपको बता दें कि 'आर्टिकल 370' इस साल रिलीज हुई दूसरी फिल्म है जिसे खाड़ी देशों में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई। 25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को भी खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया था।

Advertisement

किस बारे में है 'आर्टिकल 370'?

'आर्टिकल 370' में दिखाया गया है कि किस तरह जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाई जाती है। फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि ये किस तरह संवैधानिक रूप से मुमकिन हो पाया। यामी ने फिल्म में एक एजेंट का रोल निभाया है जिसे घाटी में आतंकवाद खत्म करने और धारा 370 हटने के बाद हालातों को सामान्य बनाए रखने के एक सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म में प्रियामणि और अरुण गोविल ने भी अहम किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ेंः टाइगर सफारी घूमने पहुंची रवीना टंडन, येलो ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; फैंस हुए दीवाने

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 February 2024 at 06:55 IST