अपडेटेड 2 March 2024 at 09:12 IST
Article 370 Day 8 BO: एक हफ्ते बाद भी धमाल मचा रही यामी गौतम की फिल्म, इस वीकेंड दिखाएगी कमाल?
Article 370 Day 8 Box Office Collection: इस एक हफ्ते में फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। अब फिल्म 40 करोड़ रुपये के आंकड़े से इंच भर दूर है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Article 370 Day 8 Box Office Collection: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल 370' को सिनेमाघरों में लगे एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इस एक हफ्ते में फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। अब फिल्म 40 करोड़ रुपये के आंकड़े से इंच भर दूर है।
फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है जो 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म को ना केवल लोगों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ये शानदार परफॉर्म कर रही है। और केवल भारत में ही नहीं, फिल्म 'आर्टिकल 370' दुनियाभर के थिएटर में भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है।
फिल्म 'आर्टिकल 370' ने आठवें दिन कितने कमाए?
Sacnilk ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। यामी गौतम की फिल्म ने डे 8 पर 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.35 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, ये आंकड़े अर्ली ट्रेंड को देखते हुए दिए गए हैं जिनमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि पहले हफ्ते में फिल्म 'आर्टिकल 370' ने कुल 35.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
दूसरे वीकेंड में कमाल दिखाएगी फिल्म 'आर्टिकल 370'?
अब मेकर्स की नजरें दूसरे वीकेंड पर टिक गई हैं जो फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि फिल्म को दर्शकों ने जमकर सराहा है, ऐसे में दूसरे वीकेंड में इसके नंबर में उछाल देखा जा सकता है। वहीं, बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म 'आर्टिकल 370' ने एक हफ्ते में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का धुआंधार कलेक्शन कर लिया है।
Advertisement
किस बारे में है फिल्म 'आर्टिकल 370'?
आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी और उससे पहले और बाद में घाटी में हालात कैसे थे। फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणि और अरुण गोविल ने भी अहम रोल निभाया है। इस बीच, फिल्म 'आर्टिकल 370' का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने वीकेंड में ही अपने बजट से ज्यादा कमा लिए थे।
ये भी पढ़ेंः Rihanna: अंबानी इवेंट में गाने के बाद पॉपस्टार पर चढ़ा भारतीय रंग! VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 09:05 IST