Article 370 Box Office: 'आर्टिकल 370' की रफ्तार हुई धीमी, 5वें दिन छापे सिर्फ इतने करोड़
Article 370 Box Office Day 5: फिल्म 'आर्टिकल 370' को रिलीज हुए पांच दिन का समय बीत चुका है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Article 370 Box Office Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आर्टिकल 370' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 23 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्मों को शुरुआती दिनों में ऑडियंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला लेकिन रिलीज के कुछ दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है।
डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में सभी एक्टर्स ने अपना हर किरदार दमदार तरीके से निभाया है। बावजूद इसके फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।
रिलीज के पहले दिन जहां 'आर्टिकल 370' ने अपने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया था, वहीं अब ये फिल्म कमाई के आंकड़ों में पीछे होती नजर आ रही है। हालांकि रिलीज के 5वें दिन भी 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी हैरान कर देने वाला है।
दरअसल, सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार रिलीज के 5वें दिन 'आर्टिकल 370' ने 2.36 करोड़ का कारोबार किया है। जो कि इस फिल्म की अबतक की सबसे कम कमाई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म की 5वें दिन की कमाई के बाद इसका अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है।
Advertisement
'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन: 6.12 करोड़
- दूसरा दिन: 9.08 करोड़
- तीसरा दिन: 10.25 करोड़
- चौथा दिन: 3.60 करोड़
- पांचवा दिन: 2.36 करोड़
- कुल: 31.86 करोड़
बहरहाल, इस फिल्म में यामी गौतम ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्टर किरण करमरकर ने गृहमंत्री अमित शाह का किरदार निभाया है।