Arjun Rampal: जब-जब बड़े पर्दे पर विलेन बनकर आए अर्जुन रामपाल, दिया ऐसा ‘धुरंधर’ परफॉर्मेंस, बॉक्स ऑफिस पर खूब टूटे रिकॉर्ड
Arjun Rampal Villain Roles: अर्जुन रामपाल इन दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के मेजर इकबाल का किरदार निभाया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Rampal Villain Roles: अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। एक्टिंग में किस्मत आजमाने से पहले वो मॉडलिंग भी कर चुके हैं। लंबी हाइट, एक्सप्रेसिव आंखें… अर्जुन रामपाल न केवल अपने गुड लुक्स, बल्कि अपने एक्टिंग हुनर के लिए भी मशहूर हैं। फिर भी हैरत वाली बात ये है कि जितनी कामयाबी और शोहरत उन्हें खलनायक के किरदारों से मिली है, उतनी बड़े पर्दे पर हीरो बनकर भी नहीं मिली।
अर्जुन रामपाल इन दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के मेजर इकबाल का किरदार निभाया था जिसका क्लाइमैक्स में बड़ा ही भयानक अंत हुआ। स्पाई-थ्रिलर फिल्म में उन्हें खूंखार विलेन के रूप में देखकर फैंस भी उत्साहित हो गए थे। अब चूंकि फैंस अर्जुन रामपाल को नेगेटिव रोल में इतना पसंद कर रहे हैं, तो चलिए एक नजर उनके अबतक सभी विलेन रोल्स पर-
विलेन बनकर बड़े पर्दे पर छाए अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल की फिल्मोग्राफी में ‘आंखें’, ‘डॉन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘रॉक ऑन!’, ‘राजनीति’, ‘डी-डे’, ‘चक्रव्यूह’, ‘रा वन’, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
उनकी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने हाल ही में अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। दोनों पार्ट्स ने कुल मिलाकर दुनियाभर में 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
Advertisement
अर्जुन रामपाल के विलेन रोल पर एक नजर-
ओम शांति ओम (2007): मुकेश मेहरा के रूप में अर्जुन रामपाल ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया था जो बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक विलेन की लिस्ट में शामिल हो गया। ये अर्जुन के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई।
रा.वन (2011): फिल्म में रोबोटिक विलेन के रोल में अर्जुन रामपाल ने लोगों का दिल जीत लिया। वो एक ऐसे विलेन थे जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Advertisement
धाकड़ (2022): फिल्म में अर्जुन ने एक खतरनाक और दिलेर विलेन का किरदार निभाया था। उनका कूल विलेन लुक लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।
डैडी (2017): अर्जुन रामपाल ने गैंगस्टर अरुण गवली के रोल से दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी जिसे मिटाना आसान नहीं।
इसके अलावा, अर्जुन रामपाल को ‘क्रैक’ (2024) और ‘एक अजनबी’ (2005) जैसी फिल्मों में भी खलनायक बनकर लोगों का दिल जीतते देखा गया था।