अपडेटेड 2 June 2024 at 13:15 IST
हमें लाइफ में 2 चॉइस मिलती हैं… मलाइका संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन ने किया ऐसा पोस्ट, वायरल
Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप रूमर्स इन दिनों चर्चा में हैं। इस बीच, एक्टर का एक पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगभग पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। अब ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, इश्कजादे स्टार ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल्स में से एक थे जिनके प्यार के चर्चे अक्सर मीडिया के गलियारों में छाए रहते थे। कहा तो ऐसा भी जा रहा था कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं और शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच, खबरें आ गईं कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है।
मलाइका संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर का पोस्ट
अर्जुन कपूर ने शनिवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में एक नोट लगाया है जिसे लोग उनके ब्रेकअप रूमर्स से जोड़कर देख रहे हैं। इस नोट में एक्टर लाइफ में मिलने वाली दो चॉइस के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है- "हमारे पास जिंदगी में दो विकल्प होते हैं। हम अपने अतीत के कैदी बन सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं को एक्सप्लोर कर सकते हैं।"
बता दें कि इससे पहले मलाइका ने भी शुक्रवार को ऐसा ही एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि “धरती पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं जो हमें प्यार करते हैं और हमारा समर्थन करते हैं। उन्हें खरीदा या रिप्लेस नहीं किया जा सकता, और हम में से हर एक के पास वे केवल कुछ ही होते हैं”।
Advertisement
क्या सचमुच हो गया अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप?
हाल ही में IANS के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की थी कि 2018 में डेटिंग शुरू करने वाले मलाइका और अर्जुन अलग हो गए हैं। उसने कहा था- “अर्जुन की बॉडी लैंग्वेज और वह अभी कैसे हैं, यह देखकर ऐसा लगता है। वे इतने लंबे समय से डेट कर रहे हैं इसलिए यह बहुत शांतिपूर्ण और सम्मानजनक रहा है। मलाइका और अर्जुन अभी भी एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण हैं”।
ये भी पढ़ेंः Panchayat: वही शिव मंदिर, वही टंकी...फुलेरा देखने बलिया मत पहुंच जाना, इस गांव में हुई है शूटिंग
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 June 2024 at 13:15 IST