अपडेटेड 12 May 2024 at 21:30 IST
'दुख मत दो...', मदर्स डे पर मां को याद कर इमोशनल हुए Arjun Kapoor, शेयर की दिल छू लेने वाली VIDEO
Mother's Day 2024: अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी का कैंसर के चलते निधन हो गया था। एक्टर उनके काफी करीब थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Kapoor Video: दुनियाभर में आज मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये मां को समर्पित एक दिन है और इस खास दिन पर हर कोई अपनी मां को स्पेशल फील कराने की कोशिश करता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी मांओं के साथ इस स्पेशल डे को अपने अपने अंदाज में मनाते नजर आ रहे हैं।
मदर्स डे पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें थोड़ा इमोशनल नजर आ रहे हैं। मदर्स डे पर अर्जुन अपनी मां मोना शौरी कपूर को याद कर भावुक हो गए। वीडियो में उन्हें फैंस से अपने पेरेंट्स का ख्याल रखने की बात कहते हुए देखा जा सकता है।
अर्जुन कपूर का मां के साथ स्पेशल बॉन्ड
दरअसल, अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी का निधन हो चुका है। वह 12 साल पहले इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं। अर्जुन का अपनी मांग के साथ बेहद ही स्पेशल बॉन्ड था। ऐसे में मदर्स डे के मौके पर अर्जुन को मां की याद आई।
फैंस से की ये अपील
उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, ''हेलो दोस्तों। आज मदर्स डे है। मुझे नहीं मालूम कि मैं इस वीडियो को क्यों पोस्ट कर रहा हूं। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि जिनकी मां उनके साथ हैं, जिनके जीवन में मां हैं, भले ही आपके आसपास नहीं हैं, लेकिन वह उनके पास है। सब अपनी मां को विश करें। ये करते रहना चाहिए। कभी-कभी हम भूल जाते हैं। याद तब आती है जब वो चले जाते हैं। आज मैं घर पर अकेला हूं, बहन वेकेशन पर गई है। तो मुझे लगा आप लोगों से बात करूं।"
Advertisement
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ''इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमारे पेरेंट्स हमारा बहुत ध्यान रखते हैं। हमें भी जितना हो सके उन्हें प्यार, सम्मान देना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं। अपनी मां को प्यार दो। आपके लिए उन्होंने बहुत कष्ट उठाए है।"
बता दें कि अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी का कैंसर के चलते निधन हो गया था। एक्टर उनके काफी करीब थे। कई कई मौकों पर अर्जुन कपूर अपनी मां का जिक्र करते नजर आते रहते हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 May 2024 at 21:30 IST