अपडेटेड 18 February 2024 at 11:14 IST
हीरो बनकर दी बैक-टू-बैक फ्लॉप, अब विलेन बनकर 250 करोड़ की फिल्म से अपना करियर बचाएगा ये बड़ा एक्टर?
Bollywood News: अक्सर देखा गया है कि जो एक्टर्स हीरो बनकर सफलता नहीं पाते, उनके करियर को बचाने का काम विलेन का रोल करता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bollywood News: कब कौन सा किरदार आपके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो जाए, आपको खुद नहीं पता। फिल्म इंडस्ट्री में जहां कुछ एक्टर्स हर फिल्म के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हीं किरदारों को दोहराते रहते हैं जिनमें फैंस उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि, जब आपके हाथ बार-बार निराशा ही लगे तो आपको गियर बदलना ही पड़ता है। ऐसा कुछ एक्टर अर्जुन कपूर ने भी किया है।
‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन ने अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। ‘इश्कजादे’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिर ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’ जैसी फिल्मों को भी प्यार मिला लेकिन फिर शुरू हुई फ्लॉप फिल्मों की झड़ी।
हीरो बनकर हुए फ्लॉप, अब विलेन बने अर्जुन कपूर
38 वर्षीय एक्टर को रोहित शेट्टी ने अपनी मेगाबजट की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए साइन किया है। खबरों की माने तो ‘सिंघम अगेन’ का बजट करीब 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के सारे किरदार एक साथ नजर आने वाले हैं। सिंघम के रूप में अजय देवगन, सिंबा के रूप में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी के रूप में अक्षय कुमार नजर आएंगे।
वहीं विलेन के किरदार के लिए अर्जुन कपूर को साइन किया गया है। मेकर्स ने कुछ दिन पहले फिल्म से उनका पहला लुक भी रिवील किया था जो देखने में काफी दमदार लग रहा था। फैंस को विलेन बने अर्जुन पसंद आ गए हैं। एक फोटो में वह अपने गुंडे को-स्टार रणवीर सिंह का सामना करते भी दिखाई दिए। ऐसे में फैंस को उम्मीदें हैं कि शायद इस फिल्म से अर्जुन कपूर के करियर का सूखा भी खत्म हो जाए।
Advertisement
अर्जुन कपूर की फिल्में
अर्जुन कपूर ने 2012 में परिणीती चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही। फिर उनकी फिल्में ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘की एंड का’ ने भी बड़े पर्दे पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया था। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ‘की एंड का’ 2016 में आई थी। इसके बाद से अर्जुन ने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या सिंघम अगेन उनके डूबते करियर को बचाने का काम कर पाएगी या नहीं।
अर्जुन कपूर ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए एक्टर को केवल 5-7 करोड़ रुपए मिले हैं लेकिन जो फायदा ये फिल्म उनके करियर को दे सकती है, वो किसी भी फीस से काफी ज्यादा होने वाला है।
Advertisement
(images- @RelianceEnt/X)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 February 2024 at 11:14 IST