Anushka Sharma ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ हुईं स्पॉट
Akaay Kohli के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अनुष्का ने बेटे की पहली झलक दिखा दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Virat-Anushka Son Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फरवरी में दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। उनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। तब से ही फैंस बेसब्री से अकाय की एक झलक देखने का इंतजार है।
वैसे तो सभी को मालूम है कि विराट और अनुष्का अपने बच्चों को कैमरे से दूर रखना ही पसंद करते हैं। हालांकि इस बीच एक वायरल पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पैप्स को अकाय का चेहरा दिखा दिया है।
अनुष्का ने दिखाई अकाय की झलक
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का अपने बच्चों के साथ इंडिया लौट आई हैं। बॉलीवुड के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट में दावा किया कि इस दौरान एयरपोर्ट पर अनुष्का ने पैप्स को अकाय की पहली झलक दिखाईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने पैपराजी से फोटोज लेने से मना कर दिया। साथ ही इस दौरान अनुष्का ने वादा किया कि वो खुद फोटो क्लिक कराने के लिए सामने आएंगी, लेकिन तब उनके बच्चे साथ नहीं होंगे।
पैपराजी ने पोस्ट में दावा किया, "अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर अकाय की खास झलक दिखाई और जल्द ही मिलने का वादा भी किया। वह खुद पोज देंगी लेकिन तब नहीं जब बच्चे आसपास हों।"
Advertisement
अकाय के जन्म के बाद भारत लौटीं अनुष्का
एक ओर जहां विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं, तो वहीं अनुष्का भी अब भारत लौट आई हैं। 15 फरवरी को विराट-अनुष्का के घर खुशियों ने दस्तक दी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का ने अकाय को जन्म लंदन में दिया था। बेटे के जन्म के बाद अब अनुष्का भारत लौटीं है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा को पिछली बार नेटफ्लिक्स पर 'बुलबुल' रिलीज हुई थी। अनुष्का की अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' है, जिसमें अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल निभाएंगी।