अपडेटेड 8 August 2024 at 07:25 IST
दिल हम सबका टूटा है लेकिन… पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं विनेश फोगाट तो अनुष्का ने ऐसे दिया हौसला
Anushka Sharma: पूरे भारत को कल जोरदार झटका लगा जब ये सामने आया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka Sharma: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर होने की खबर ने पूरे देश को उदास कर दिया है। विनेश ने एक ही दिन में तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी और भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया था लेकिन फिर 100 ग्राम ज्यादा वजन होने पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी विनेश के डिसक्वालीफाई होने पर दिल टूटने वाला पोस्ट किया है।
पूरे भारत को कल जोरदार झटका लगा जब ये सामने आया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। उनके फाइनल से पहले बाहर होने के बाद गोल्ड मेडल जीतने की भी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर बोलीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में विनेश फोगाट की फोटो शेयर करते हुए उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा- “दिल हम सबका टूटा है लेकिन आप जिस चीज से गुजर रही हैं, उसके बारे में मैं कल्पना भी नहीं कर सकती”।
उन्होंने आगे लिखा- “आप सच्ची चैंपियन हो। आप एक भारतीय होने पर हमें प्राउड फील करवाती हो और दुनिया आपको एक बार फिर सेलिब्रेट करेगी”।
Advertisement
विनेश फोगाट ने लिया कुश्ती से संन्यास
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम रेसलिंग कंपटीशन के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, फाइनल वाली सुबह उन्हें बड़ा झटका लगा जब 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब सपना टूटने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
विनेश ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी और लिखा, ''मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी"।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 07:25 IST