अपडेटेड 20 June 2024 at 12:25 IST
अनुष्का या विराट.. किसके जैसी दिखती है वामिका? पैपराजी के जवाब पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
Vamika Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हमेशा अपनी बेटी वामिका को मीडिया की नजरों से छुपाकर रखा है। अब एक फोटोग्राफर ने बताया है कि वामिका कैसी दिखती है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vamika Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) ने हमेशा अपने दोनों बच्चों को मीडिया की नजरों से छिपाकर रखने की कोशिश की है। 2021 में उनकी बेटी वामिका कोहली का जन्म हुआ था, फिर इस साल 15 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बेटे अकाय कोहली (Akaay Kohli) को जन्म दिया। अब एक मशहूर फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने खुलासा किया है कि वामिका किसके जैसी लगती है।
पैपराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'Ask Me Anything' सेशन रखा था जिसमें उन्होंने बॉलीवुड सितारों को लेकर लोगों के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान, उन्होंने अनुष्का और विराट की बेटी वामिका को लेकर भी एक दिलचस्प जानकारी दी है।
अनुष्का या विराट- किसके जैसी दिखती है वामिका कोहली?
इसी सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा कि वामिका अनुष्का या विराट में से किसके जैसी दिखती है। इसके जवाब में चावला ने कहा- ‘अनुष्का शर्मा’। हालांकि, लगता है कि फैंस को उनका ये जवाब कुछ खास पसंद नहीं आ रहा क्योंकि उनका मानना है कि वामिका बिल्कुल अपने पिता विराट कोहली पर गई है। एक फैन ने तो ये तक लिख दिया- ‘गलत जवाब। वामिका तो मिनी विराट है’। वहीं दूसरा फैन लिखता है- ‘इसने वामिका को देखा नहीं है मतलब’।
जब अनुष्का और विराट ने पैपराजी को भेजे गिफ्ट हैंपर
जब 2021 में वामिका कोहली का जन्म हुआ था, तब ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींची जाए। अब जब अनुष्का बेटे अकाय को लेकर लंदन से लौटीं तो उन्होंने फिर वही रिक्वेस्ट की। पैपराजी ने भी उनकी बात का मान रखा और उनके बच्चों को क्लिक नहीं किया।
Advertisement
बाद में उनकी बात मानने के लिए अनुष्का और विराट ने पैपराजी को गिफ्ट हैंपर भी भेजे थे जिन्होंने उनके बच्चों की प्राइवेसी का ध्यान रखा था। इस गिफ्ट हैंपर में पावर बैंक, छोटा साइड बैग, स्मार्टवॉच, वॉटर बोतल जैसी काफी सारी चीजें थीं। ये हैंपर अनुष्का ने खुद पैपराजी के लिए बनवाया था जिसके बारे में किंग कोहली ने बाद में खुलासा किया था।
ये भी पढ़ेंः जहीर इकबाल से सोनाक्षी की शादी पर खफा है परिवार? एक्ट्रेस की मां और भाई ने उठाया बड़ा कदम
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 June 2024 at 07:25 IST