अपडेटेड 4 May 2024 at 14:49 IST

अनुष्का शर्मा के 36वें बर्थडे सेलिब्रेशन की INSIDE PICS, पति विराट ने रखा था स्पेशल डिनर

Anushka Sharma Birthday Party: अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपने पति विराट कोहली और कुछ करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli celebrates Anushka Sharma's birthday
अनुष्का शर्मा की बर्थडे पार्टी | Image: Manu Chandra/Virat Kohli Instagram

Anushka Sharma Birthday Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 36 साल की हो गई हैं। उन्होंने 1 मई को अपने पति विराट कोहली और कुछ करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब उनके सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई हैं जिसमें उनकी पिंक थीम पार्टी की झलक देखने के लिए मिल रही है। 

क्रिकेटर विराट कोहली के एक फैन पेज ने पार्टी की कई सारी इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि अनुष्का के लिए उनके पति ने एक स्पेशल बर्थडे डिनर आयोजित किया था जिसमें उनके कई क्रिकेटर फ्रेंड्स भी शामिल हुए थे।

अनुष्का शर्मा की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल

एक दिन पहले पार्टी से अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह खुशी खुशी बाकी मेहमानों के साथ पोज देते नजर आ रहे थे। अब पार्टी की डेकोरेशन की झलक फैंस को देखने के लिए मिल रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे शायद पार्टी का थीम पिंक था। डिनर टेबल को उसी थीम को ध्यान में रखते हुए सजाया गया था। टेबल पर अनुष्का और विराट के नाम से कार्ड्स भी रखे हुए हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Lupa Bengaluru (@thelupagram)

एक फोटो में बर्थडे पेस्ट्री भी देखी जा सकती हैं। डिनर के लिए खास इंतजाम और तैयारी की गई थी। डिनर टेबल को फूलों से सजाया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पार्टी के थीम के हिसाब से ही तैयार होकर गई थी। उन्होंने पर्पल कलर की सैटिन की शर्ट पहनी हुई थी और अपने लुक को डेनिम जीन्स के साथ पूरा किया था। उनके बाल खुले हुए थे जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

Advertisement

विराट ने रखी अनुष्का के लिए बर्थडे पार्टी

विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के लिए आयोजित किए बर्थडे डिनर में अपनी टीम RCB के खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल को भी इनवाइट किया था। बाद में विराट कोहली ने दावत का खाना तैयार करने वाले शेफ को भी सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा किया था।

आपको बता दें कि अनुष्का कुछ दिन पहले ही अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय को लेकर लंदन से भारत लौटी हैं। उन्होंने पैपराजी को अपने लाडले बेटे अकाय कोहली की झलक भी दिखाई थी लेकिन उन्होंने तस्वीरें लेने से मना कर दिया था और कहा था कि वह बाद में अपनी तस्वीरें खिंचवाएंगी जब उनके बच्चे साथ नहीं होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जब पैपराजी ने खींच ली थीं विक्की-कैटरीना की प्राइवेट तस्वीरें, फिर एक्ट्रेस ने की डील…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 May 2024 at 07:23 IST