अपडेटेड 8 November 2024 at 12:57 IST

मुंबई के कैफे में डोसा खाने पहुंचे अनुष्का-विराट, एक्ट्रेस को याद आया बचपन

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में मुंबई के एक कैफे में 'डोसा' खाने पहुंचे। दोनों के इस 'डोसा डेट' की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Anushka Sharma and Virat Kohli Dosa Date
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की डोसा डेट | Image: instgram

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में मुंबई के एक कैफे में 'डोसा' खाने पहुंचे। दोनों के इस 'डोसा डेट' की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शुक्रवार को हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक कैफे की तस्वीर शेयर की। जिसमें कैफे के स्टाफ संग विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, बचपन की यादें ताजा हो गई। मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे ने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें पोस्ट की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली फोटो में विराट और अनुष्का कैफे के कर्मचारियों के साथ पोज दे रहे हैं। अनुष्का सामने खड़ी मुस्कुरा रही हैं। विराट उनके पीछे खड़े हैं। विराट ने सफेद टी-शर्ट और टोपी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में उनके खाने का बिल दिखाया गया है और तीसरी तस्वीर में एक टोपी पर विराट का ऑटोग्राफ है।

Advertisement

कैफे ने विराट और अनुष्का की पूरी टीम के साथ एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फोटोशॉप के जरिए एक अतिरिक्त टीम सदस्य को मजाकिया ढंग से जोड़ा गया। कैप्शन में बताया गया, एक दिन जब आप काम से चूक जाते हैं। दिनेश बहुत दुखी था कि वह आज शिफ्ट पर नहीं था, इसलिए हमने उसे फोटोशॉप करके शामिल कर लिया।

7 नवंबर को अनुष्का ने मुंबई बीच पर छठ पूजा मनाते भक्तों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में श्रद्धालु समुद्र में पवित्र डुबकी लगाते हुए पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग पानी में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो इस पवित्र त्योहार के महत्व को दर्शाता है। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "छठ पूजा की शुभकामनाएं।"

Advertisement

अनुष्का शर्मा को सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म "जीरो" में देखा गया था। अनुष्का "चकदा एक्सप्रेस" में भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः Matthew Perry: जिस घर में Friends स्टार ने तोड़ा दम, उसे अब भारतीय प्रोड्यूसर ने खरीदा, करवाई पूजा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 November 2024 at 12:56 IST