अपडेटेड 21 October 2024 at 11:46 IST
न्यूजीलैंड से हार के बाद कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे विराट, भक्ति में डूबी नजर आईं अनुष्का, VIDEO
Anushka-Virat: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के कुछ घंटों बाद, विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा को मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में देखा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka-Virat: बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के कुछ घंटों बाद, विराट कोहली ( Virat Kohli ) और पत्नी अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) को मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में देखा गया। कीर्तन से विरुष्का के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस को भजन में मग्न होते देखा जा सकता है।
बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी से मिली हार के बाद कोहली रविवार को ही सीधे मुंबई के लिए निकल गए। उसके कुछ घंटे बाद उन्हें अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कृष्ण दास के कीर्तन में हिस्सा लेते देखा गया। बता दें कि इस साल जून में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी विराट और अनुष्का को लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में देखा गया था।
कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे अनुष्का और विराट
सोशल मीडिया पर अब मुंबई के सत्संग का वीडियो सामने आया है जिसमें पावर कपल को सबसे आगे कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। जहां विराट तालियां बजाते हुए भजन सुन रहे थे, वहीं अनुष्का ने आंखें बंद कर रखी थी और सिर हिलाते हुए कृष्णभक्ति में गुम नजर आ रही थीं। पूरा माहौल भक्तिमय था जिसमें विराट और अनुष्का भी डूबे देखे जा सकते हैं।
इस बीच, गौरतलब है कि टीम इंडिया को मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकिल में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बाद, यह तीसरा SENA देश है - न्यूजीलैंड जिसने भारत को हराया है। पहली पारी में बल्लेबाजी में टीम फिसल गई जिसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने बदला लेने की सोची लेकिन जैसे-तैसे टारगेट को केवल 107 रनों तक ही पहुंचा पाई। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट रहते हुए कुल स्कोर हासिल कर लिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 October 2024 at 11:46 IST