अपडेटेड 2 January 2026 at 22:13 IST

Ranveer Singh: 'धुरंधर' की सफलता के बीच रणवीर सिंह के फैंस को मिला सरप्राइज, दोबारा रिलीज होगी एक्टर की डेब्यू फिल्म

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बीच एक्टर के फैंस को खुशखबरी मिली है। उनकी डेब्यू फिल्म को री रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं क्या है डेट?

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh
Ranveer Singh | Image: X

Ranveer Singh: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक खास खुशखबरी सामने आई है। रणवीर सिंह की पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। साल 2010 में आई यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। इस फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हैं।

कब री- रिलीज होगी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की दोबारा रिलीज की जानकारी पीवीआर सिनेमाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। शेयर किए गए पोस्टर के साथ लिखा गया कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की यह रॉमकॉम एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म 16 जनवरी से पीवीआर आईनॉक्स के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। बता दें कि यह रणवीर सिंह के करियर की डेब्यू फिल्म थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म से रणवीर ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी एनर्जी, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस को खूब सराहा गया था।

अनुष्का शर्मा के साथ जमी थी शानदार केमेस्ट्री

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। दोनों की फ्रेश जोड़ी और शानदार केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था, जबकि इसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। बैंड बाजा बारात पहली बार 10 दिसंबर 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बॉक्स ऑफिस और म्यूजिक दोनों में मिली थी पहचान

boxofficeindia.com के अनुसार, फिल्म 'बैंड बाजा बारात' बॉक्स ऑफिस पर उस वक्त एवरेज साबित हुई थी। फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था और भारत में इसने 31.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 33.30 करोड़ रुपये रहा था। इसकी कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी काफी फेमस हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने शेयर की कजिन की शादी की अनदेखी तस्वीरें, लिखा खास मैसेज

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 22:13 IST