अपडेटेड 18 April 2025 at 18:33 IST
'फुले' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची तो भड़के अनुराग कश्यप, ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- ब्राह्मणों पर मैं…
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ‘फुले’ का विरोध कर रहे ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कुछ ऐसा लिख दिया है जिसपर बवाल मच गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anurag Kashyap: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्म ‘फुले’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म खूब विवादों में चल रही है। ब्राह्मणों ने फिल्म का विरोध किया है जिसके खिलाफ कश्यप ने आवाज उठाई। इस बीच, उन्होंने ब्राह्मणों पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ में पहले सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा, फिर इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। अनुराग कश्यप को समझ नहीं आ रहा कि ‘फुले’ का विरोध क्यों हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ‘भारत में जातिगत मुद्दों को दर्शाने वाली फिल्मों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है’।
ब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की शर्मनाक टिप्पणी
अनुराग कश्यप लगातार सोशल मीडिया के जरिए ‘फुले’ के विरोध के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वो बैक टू बैक पोस्ट करते हुए सेंसरशिप सिस्टम के खिलाफ लिख रहे हैं। ऐसे में जब एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया तो फिल्ममेकर ने बेहद शर्मनाक टिप्पणी कर डाली।
दरअसल, ब्राह्मण समुदाय के कुछ सदस्यों ने ‘फुले’ के खिलाफ ये कहते हुए आपत्ति जताई कि इसमें उनकी गलत छवि पेश की गई है। उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग की है। इसके जवाब में कश्यप ने पूछा कि “अगर देश में जातिवाद नहीं है, तो फिर फुले दंपति को उसके खिलाफ संघर्ष क्यों करना पड़ा? जब जातिवाद ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप, आपकी क्यों सुलग रही है”।
Advertisement
उनके इस पोस्ट पर बरसते हुए एक यूजर ने लिखा था- ‘ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे’। इसी पर रिएक्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर जमकर बवाल हो रहा है। फिल्मममेकर ने लिखा- “ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा, कोई दिक्कत”।
अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR की मांग
बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने अब अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए फिल्ममेकर के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 18:33 IST