अपडेटेड 11 December 2025 at 11:42 IST

‘माता चढ़ गई क्या…’; Dhurandhar देखने के बाद आदित्य धर से अनुपम खेर ने ऐसा क्यों कहा? ऐसा था डायरेक्टर का रिएक्शन

Anupam Kher on Dhurandhar: अनुपम खेर ने हाल ही में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' देखी जिसे देख उनका डायरेक्टर आदित्य धर को झप्पी देने का मन कर गया।

Follow : Google News Icon  
Anupam Kher on Dhurandhar
Anupam Kher on Dhurandhar | Image: instagram

Anupam Kher on Dhurandhar: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने क्या कमाल कर दिया है। जिसे देखो, इसी फिल्म की बात कर रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स और राजनेताओं तक में भी ‘धुरंधर’ की धूम देखी जा रही है। अब फिल्म को रिव्यू करने वालों की फेहरिस्त में एक नाम अनुपम खेर का भी जुड़ गया है। 

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी जिसे देख उनका डायरेक्टर आदित्य धर को झप्पी देने का मन कर गया। उन्होंने तुरंत धर को फोन किया और कहा कि ‘ये क्या कर दिया तुमने’। इसका खुलासा खुद खेर ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

अनुपम खेर को कैसी लगी ‘धुरंधर'?

‘धुरंधर’ देखने के बाद अनुपम खेर ने रिव्यू करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ काफी शानदार फिल्म है जिसमें सबकुछ कूट-कूटकर भरा था। मंडे नाइट में भी शो हाउसफुल था। लोग तालियां बजा रहे थे, जब सीक्वल का ऐलान हुआ, तब भी लोग खुशी के मारे झूम उठे। उन्होंने आगे डायलॉग्स की तारीफ की, खासतौर पर- घायल हूं इसलिए घातक हूं।

खेर ने फिल्म देखने के बाद रणवीर सिंह और आर माधवन की तारीफ की। अक्षय खन्ना को लेकर बोले- ‘माय गॉड, क्या काम किया है’। अनुपम खेर ने ‘धुरंधर’ देखने के बाद बाद तुरंत अक्षय खन्ना को फोन किया लेकिन वो ज्यादा बात नहीं कर पाए। रणवीर का नंबर लगा नहीं, फिर उन्होंने कॉल पर आदित्य धर से बात की और कहा कि ‘बस करो, ये क्या कमाल बना दिया है’।

Advertisement

'भारतीयों को गर्व महसूस कराती है धुरंधर'

अनुपम ने आगे कहा कि ‘ये फिल्म भारत के नजरिए से भी काफी जरूरी फिल्म है और आतंकवाद की घटनाओं को अच्छे से दिखाया गया है। वीर रस की फिल्म है, ऐसा लगा मानो नगाड़े बज रहे हो। मैंने आदित्य से कहा कि माता चढ़ गई है क्या, इतनी कमाल की फिल्म बनाई है। बहुत हंसे वो। कोई ऐसी फिल्म बनाता है तो गर्व होता है’। 

खेर ने आगे कहा कि ‘ये भारत की फिल्म लगती है। रणवीर सिंह ने शानदार काम किया है। इसमें देशभक्ति का दिखावा भी नहीं है। इसमें दिखाया है कि कैसे हमारे IB और RAW डिपार्टमेंट के गुमनाम लोग देश को एक साथ रखने में हमारी मदद करते हैं’। उन्होंने अंत में खुलासा किया कि ‘धुरंधर’ टाइटल असल में सतीश कौशिक का था जिसका क्रेडिट फिल्म की शुरुआत में उन्हें दिया भी गया है।

Advertisement

खेर ने ‘धुरंधर’ को ‘भारत की फिल्म’ बताते हुए कैप्शन में राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल के काम की भी तारीफ की है। उन्होंने आगे लिखा- ‘इस जांबाज, बेखौफ, दिलदार और धुरंधर फिल्म के लिए प्यारे आदित्य धर को धन्यवाद! यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए भी एक जीत है! यह उन गुमनाम और बेनाम भारतीयों की कहानी है जो हमारे लिए लगातार अपनी जान जोखिम में डालते हैं! जय हो! जय हिंद!’

ये भी पढे़ंः ‘शहीद की पत्नी को श्मशान घाट…’; Dhurandhar देख इस कलाकार की फैन बनीं स्मृति ईरानी, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 11:42 IST