अपडेटेड 28 December 2024 at 14:30 IST
अनुपम खेर ने पहले मनमोहन सिंह की बायोपिक को कर दिया था मना, बताया किरदार में क्या था सबसे मुश्किल
Anupam Kher: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद एक्टर अनुपम खेर ने उनकी बायोपिक में काम करने का अनुभव बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Anupam Kher: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए पूर्व पीएम को ट्रिब्यूट दिया है। बता दें कि खेर ने 2019 में आई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था।
जाहिर है कि इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन सिंह की निजी जिंदगी और राजनीतिक सफर को बड़ी ही करीबी से समझा और जाना। अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए इस फिल्म को लेकर बात की है और बताया कि इस रोल में सबसे ज्यादा चैलेंजिंग क्या था।
मनमोहन सिंह का किरदार निभाने पर अनुपम खेर
अनुपम खेर ने वीडियो में सबसे पहले मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया और फिर कहा कि उन्होंने उनकी जिंदगी के साथ करीब डेढ़ साल गुजारे हैं। इस दौरान, उन्होंने बाहरी के साथ साथ उनके अंदर भी झांका। उन्होंने सिंह से हुई मुलाकात के किस्से साझा किए और बताया कि वो कितने दयालु और उदार थे। खेर ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए सच्चे दिल से प्रार्थना की और यही उनकी सबसे अच्छी क्वालिटी थी।
एक्टर ने आगे कहा कि ‘मनमोहन सिंह ने देश के लिए काफी कुछ किया है। वो एक दयालु इंसान थे और आज के समय में दयालुता एक सबसे बड़ा गुण है’। उन्होंने खुलासा किया कि बायोपिक के लिए उन्होंने मना कर दिया था। उन्हें डर था कि लोग ये ना समझे कि उन्होंने उनका मजाक उड़ाया। हालांकि, अगर उन्हें अपने करियर में सच्चाई के साथ किए 3-4 रोल चुनने को कहा जाए तो उनमें ये रोल जरूर शामिल होगा।
Advertisement
खेर ने बताया कि “पूर्व पीएम में सबसे अच्छी क्वालिटी थी, उनमें सुनने की शक्ति। उनके कार्यकाल में इतनी विवादित चीजें हुईं, फिर भी एक व्यक्ति के तौर पर वो ईमानदार थे और इकॉनमी के लिए उन्होंने बहुत काम भी किया”।
मनमोहन सिंह के रोल की सबसे मुश्किल चीज
खेर ने आगे बताया कि इस रोल को निभाने में सबसे मुश्किल चीज क्या थी। उन्होंने कहा कि “आज के समय में विनम्रता सबसे दुर्लभ चीज है। इस रोल को करना काफी चैलेंजिंग था। उनके व्यक्तित्व की बाकी चीजें तो आ भी रही थीं लेकिन मैं उनका कैरिकेचर नहीं निभाना चाहता था। जब फिल्म बन गई तो मैं बहुत खुश हुआ। मैं इस किरदार के साथ न्याय कर पाया। फिल्म का विषय कंट्रोवर्शियल हो सकता है लेकिन वो इंसान कंट्रोवर्शियल नहीं थे”।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 December 2024 at 14:29 IST