अपडेटेड 22 March 2023 at 15:22 IST
Anshula Kapoor का मजाक उड़ाते थे लोग, किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन; तरीका भी बताया
Anshula Kapoor Weight Loss: अन्शुला कपूर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। लोग उनका नया और फिट लुक देख इंप्रेस हो गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anshula Kapoor Weight Loss: अन्शुला कपूर वो स्टार किड हैं जिन्होंने भले ही बॉलीवुड में कदम ना रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन आए दिन फिजिकल और मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन (Anshula Kapoor Transformation) को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। वह अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रही हैं और लोग उनका नया और फिट लुक देख इंप्रेस हो गए हैं।
बोनी कपूर (Boney Kapoor) की लाडली के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। बीते हफ्ते उन्होंने लैक्मी फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। तब उनका फिट अंदाज देख लोग हैरान रह गए थे। गुंडे फेम एक्टर अपनी बहन को चीयर करने भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि अन्शुला कपूर को काफी बार उनके वजन को लेकर ट्रोल किया गया है। हालांकि, अब उन्होंने अपने नए लुक से सभी की बोलती बंद कर दी है।
अर्जुन कपूर की बहन अन्शुला का कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन
आपको बता दें कि PCOS के साथ वजन कम करना अन्शुला के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस फिटनेस जर्नी में उन्हें काफी दिक्कतें आईं लेकिन उन्होंने अपने वर्कआउट और डाइट में मजा लेना शुरू कर दिया जिससे उनके लिए ये सब काफी आसान हो गया। 31 वर्षीय कपूर शुरूआत से अपनी फिटनेट जर्नी को लेकर कैंडिड रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही, वह फैंस के साथ अपना डाइट प्लान भी शेयर कर चुकी हैं।
Advertisement
वह रोजाना जिम में पसीना बहाकर वजन कम करने में यकीन नहीं रखतीं, बल्कि कभी-कभार वह अपने कमरे में ही गाने चलाकर डांस करके फन करना पसंद करती हैं। वह वेट ट्रेनिंग के साथ साथ डांस वर्कआउट भी करती हैं ताकी एक्सरसाइज बोरिंग ना लगे। उनका कहना है कि इंसान को कुछ न कुछ मूवमेंट करते रहना चाहिए। वह पहले एक्सरसाइज को सजा की तरह मानती थीं लेकिन वह समझ गईं कि अगर उन्हें लंबे समय तक इसे फॉलो करना है तो उन्हें इसमें एंजॉयमेंट ढूंढना पड़ेगा।
अन्शुला ने बताया कि वर्कआउट से उनके फिजिकल के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ा है। उनके अनुसार, आप शीशे में कैसे दिख रहे हो, उससे ही आपकी फिटनेस नहीं पता चलती। उन्होंने अपनी बॉडी पर काम करने से पहले अपनी मेंटल फिटनेस पर काम करना शुरू किया। इतनी थैरेपी और आंसू बहाने के बाद आखिरकार वह हील होने लगीं।
Advertisement
अन्शुला कपूर ने कैसे घटाया इतना वजन?
उन्होंने अपने एक पोस्ट में ये भी खुलासा किया था कि उनके ट्रेनर लगातार उनका वर्कआउट प्रोग्राम बदलते रहते हैं ताकी बॉडी फिट होती रहे। उनके हर सेशन में स्ट्रेंथ वर्कआउट के साथ साथ फंक्शनल ट्रेनिंग होती थी। वह चार दिन ये सेशन फॉलो करतीं और फिर 1-2 दिन कार्डियो करके खुद को फिट रखतीं।
फिटनेस हर इंसान के लिए काफी जरूरी होती है। ज्यादातर लोग इसे वजन से देखने लगते हैं लेकिन सच तो ये है कि फिटनेस सिर्फ फिजिकल ही नहीं, मेंटल और इमोशनल भी होती है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 March 2023 at 15:15 IST