अपडेटेड 23 October 2024 at 11:41 IST

प्रियंका ने KISS करने से किया मना! तो भड़क उठे 26 साल बड़े एक्टर, बोले- कोई हीरो होता तो तुरंत...

Annu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा संग 13 साल पुराने किसिंग विवाद पर फिर से बात की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra's love for Indian food.
प्रियंका चोपड़ा | Image: Instagram

Annu Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने एक बार फिर 13 साल पुरानी उस कंट्रोवर्सी पर बयान दे दिया है जिसपर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा काफी भड़क उठी थीं। ये विवाद फिल्म ‘7 खून माफ’ से जुड़ा है जिसमें अन्नू ने प्रियंका के पति का किरदार निभाया था। उस समय एक्टर ने कहा था कि एक्ट्रेस ने उन्हें किस करने से मना कर दिया था और ऐसा कहना प्रियंका को जरा रास नहीं आया था।

अन्नू कपूर ने हाल ही में ANI से बातचीत में फिर से उस कंट्रोवर्सी पर बात की है जिसपर फिर से बवाल होना तय है। दरअसल, 2011 में फिल्म रिलीज के समय ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका ने अन्नू के साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था। 

प्रियंका चोपड़ा संग किसिंग विवाद पर फिर बोले अन्नू कपूर

सालों बाद अब अन्नू कपूर ने एक बार फिर इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि प्रियंका ने उन्हें किस करने से मना क्यों कर दिया था। उनके मुताबिक, “एक खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया है। तो अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी भी हीरोइन को एतराज नहीं होता है”। 

अन्नू ने आगे कहा- “वो तो मैं हूं ही ऐसा, ना शक्ल है ना सूरत और ना ही पर्सनालिटी, इसलिए उन्हें मेरे साथ किसिंग सीन पर आपत्ति थी।' उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है”।

Advertisement

जब प्रियंका चोपड़ा ने दिया था अन्नू कपूर को जवाब

2011 में ये मामला गर्म था, तब बाजीराव मस्तानी स्टार ने सीनियर एक्टर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। प्रियंका ने साफ सीधे शब्दों में कहा था कि ऐसी भाषा उन्हें शोभा नहीं देती और अगर उन्हें इंटीमेट सीन्स करने का इतना शौक है तो उस तरह की फिल्में कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी फिल्म में वैसे कोई सीन नहीं थे और अन्नू ने गलत कहा है। इस बात से उन्हें काफी दुख पहुंचा है।

ये भी पढ़ेंः दूसरे पति ने दिया धोखा, पहले ने मुड़कर भी नहीं देखा, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- बेटे से तो...

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 October 2024 at 11:41 IST