अपडेटेड 21 December 2024 at 07:49 IST

जब Annu Kapoor ने किया कंगना रनौत को पहचानने से इनकार, अब तोड़ी चुप्पी, बोले- ये मेरा घमंड...

Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने शुक्रवार को रिपब्लिक भारत के संगम इवेंट में शिरकत की जहां उन्होंने कंगना रनौत से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर भी रिएक्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
Annu Kapoor At Republic Media Sangam
अन्नू कपूर | Image: X/Republic world

Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने शुक्रवार को रिपब्लिक भारत के संगम इवेंट में शिरकत की जहां उन्होंने कंगना रनौत से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर भी रिएक्ट किया। ये मामला तब का है जब सीनियर एक्टर ने क्वीन स्टार को पहचानने से इनकार कर दिया था। अब इस विवाद पर अन्नू ने अपना पक्ष रखा है।

जब संगम इवेंट में अन्नू कपूर से इस कंट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ साफ कह दिया- जिसे मैंने कभी देखा नहीं है, उसे मैं पहचानूंगा कैसे। 

अन्नू कपूर ने कंगना रनौत विवाद पर क्या कहा?

ये विवाद तब शुरू हुआ जब जून में अन्नू कपूर ने अपनी फिल्म 'हमारे बारह' की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना रनौत को पहचानने से इनकार कर दिया था। अब उन्होंने महीनों बाद रिपब्लिक भारत के इवेंट में इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनका सोशल मीडिया हैंडल उनका मैनेजर संभालता है और उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया क्योंकि वो नई पीढ़ी के किसी स्टार को नहीं जानते हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि वह सितारों की युवा पीढ़ी (कंगना) से परिचित नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो घमंडी या अहंकारी नहीं हैं क्योंकि ये चीजें उन्होंने बड़ी चीजों के लिए छोड़ दी हैं। अन्नू ने कहा कि कैसे इस विवाद के बाद कहा गया कि वो नारी की तरक्की से जलते हैं जबकि ऐसा नहीं है। उनके मन में नारियों के लिए बेहद सम्मान है। अन्नू कपूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें कंगना से कोई शिकायत नहीं है और ना ही उनकी राजनीति में कोई भागीदारी है।

Advertisement

नेपोटिज्म पर बोले अन्नू कपूर

इसी इवेंट में अन्नू कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर भी बात की और कहा कि 'नेपोटिज्म पॉलिटिकल में ज्यादा फिट बैठता है फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ऐसा कुछ नहीं होता है।' उन्होंने आगे कुछ उदाहरण भी दिए और पूछा कि ‘दिलीप कुमार का गॉड फादर कौन था? कोई नहीं था... देव आनंद का कौन था? कोई नहीं... राजकपूर के फादर थे लेकिन फिर भी उन्हें असिस्ट करना पड़ा, वहां भी कोई नेपोटिज्म नहीं था। अमिताभ बच्चन का गॉड फादर कौन था? कोई नहीं था।’

उन्होंने आगे कहा कि स्टार्स की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे को लॉन्च करें लेकिन यह नेपोटिज्म नहीं है। उसमें भी कईयों की किस्मत पर होता है कि वह चलेगा या नहीं या वह इंडस्ट्री में आना चाहता है कि नहीं परिवारवाद जैसा कुछ नहीं है। ये सब सिर्फ बरगलाने वाली बात है।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः दिलीप कुमार का कौन गॉड फादर था? अन्नू कपूर ने अमिताभ समेत कई उदाहरण से समझाया नेपोटिज्म कहीं नहीं है

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 December 2024 at 07:49 IST