अपडेटेड 10 April 2023 at 16:58 IST
Anil Kapoor ने शर्टलेस होकर -110 डिग्री में किया वर्कआउट, Video देख पत्नी और बेटी भी हुईं कायल
'Fighter' फिल्म के लिए Anil Kapoor जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे -110 डिग्री में वर्कआउट कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anil Kapoor Workout Video: फिल्म इंडस्ट्री में अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उम्र सिर्फ एक नंबर है, यह बात उनके ऊपर बिल्कुल सही साबित होती है। 66 की उम्र में भी वह युवा अभिनेताओं को पूरी टक्कर देते हैं। इन दिनों अनिल कपूर अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे -110 डिग्री वर्कआउट कर रहे हैं। असल में ये उनकी Cryotherapy का एक हिस्सा है, जिसे कोल्ड थैरेपी के नाम से भी जाना जाता है। इस थैरेपी का इस्तेमाल एक्स्ट्रा फैट कम करने के लिए किया जाता है। खुछ मेडिकल कंडीशन में भी डॉक्टर्स इस थैरेपी का यूज करते हैं।
शर्टलेस होकर किया वर्कआउट
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रायोथैरेपी की वीडियो शेयर की है। पहली वीडियो में वह एक रूम से बाहर आते हैं, जिसमें वे शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उन्होंने शॉर्ट्स पहने हैं, फेस पर मास्क लगा रखा है और बालों को भी कवर किया हुआ है। वहीं दूसरी वीडियो में अनिक कपूर रूम के अंदर एक्सरसाइज कर रहे हैं। बाहर लिखा हुआ है -110 डिग्री।
अनिल कपूर का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि इस उम्र में उनकी फिटनेस और जज्बा कई लोगों को प्रेरित करता है। ‘मिस्टर इंडिया’ स्टार की पत्नी सुनीता कपूर और बेटी रिया कपूर ने उनकी पोस्ट पर प्यार बरसाया है। इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सहित अन्य कई सेलेब्स ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। अनिल कपूर ने इससे पहले ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अपनी एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आए थे।
Advertisement
यह भी पढ़े- The Kashmir Files फेम Vivek Agnihotri ने जस्टिस से माफी मांगी, HC ने वॉर्निंग देकर बंद किया केस
अनिल कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अनिल कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द वह फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। हालांकि यह फिटनेस वह फिल्म ‘फाइटर’ के लिए बना रहे हैं। उनकी एक्सरसाइज और वर्कआउट देख ऐसा लग रहा है, जैसे फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में ऋतिर रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Advertisement
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 10 April 2023 at 16:57 IST