अनिल कपूर के यंग दिखने का क्या है राज, रिपब्लिक के मंच पर एक्टर ने शेयर किए सीक्रेट्स

Republic Summit 2026 Anil Kapoor: अनिल कपूर जी ने अपनी ऊर्जा और सदाबहार युवा रहने का राज शेयर करते हुए एक बहुत ही प्रेरणादायक बात कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।

Anil Kapoor fitness secrets
Anil Kapoor fitness secrets | Image: Republic

Republic Summit 2026 Anil Kapoor: दिल्ली के मशहूर ताज होटल में आयोजित 'रिपब्लिक समिट 2026' में सोमवार, 22 जून को बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान, सालों से अपनी फिटनेस और ऊर्जा से सबको हैरान करने वाले अभिनेता ने अपने सदाबहार युवा दिखने का राज खोला। रिपब्लिक के मंच पर अनिल कपूर ने खुलासा किया कि कैसे अनुशासन, निरंतरता और काम के प्रति अटूट जुनून ही उनके आज भी जवान दिखने और सक्रिय रहने का असली सीक्रेट है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी इस चिर-युवा छवि के पीछे के किन अनसुने रहस्यों को साझा किया।

निरंतरता और अनुशासन का महत्व

अनिल कपूर ने बताया कि उनके सदाबहार होने का सबसे बड़ा राज अनुशासन है, उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'सब कुछ निरंतरता (consistency) के बारे में है। एक ही तरह का भोजन, एक ही दिनचर्या, एक ही समय पर व्यायाम करना और रोज सुबह एक ही समय पर उठना ही मेरी दिनचर्या है। जीवन में घबराहट, गुस्सा या चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन मैं हमेशा आने वाली चुनौतियों और अपनी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करता हूँ। हर शुक्रवार और हर सुबह मेरे लिए एक नई शुरुआत की तरह होती है।'

हर दिन को एक नई शुरुआत के रूप में देखना

अपनी सकारात्मक सोच के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने शेयर किया, 'चाहे वह फिटनेस हो, काम हो या व्यक्तिगत जीवन, हर सुबह मेरे लिए एक नया और पहला दिन होता है। मैं हर दिन ईश्वर का आभारी हूं कि मैं जीवित हूं, सांस ले पा रहा हूं और अपने पैरों पर खड़ा हो सकता हूं। सुबह उठते ही कुछ पलों के लिए मन में ख्याल आता है कि क्या मैं आज भी उसी ऊर्जा, जुनून और उत्साह के साथ काम कर पाऊंगा? लेकिन फिर थोड़ा व्यायाम करने के बाद मेरा शरीर और मन पूरी तरह तैयार हो जाता है।'

काम के प्रति अटूट जुनून ही असली शक्ति है

लास्ट में उन्होंने अपनी ऊर्जा के स्रोत पर रोशनी डालते हुए उन्होंने साझा किया, ‘जब मैं शूटिंग के सेट पर जाता हूं, तो मैं पूरी तरह से उत्साह और जुनून से भरा होता हूं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मैं अपने काम से बेहद प्यार करता हूं। यही वह जुनून है जो मुझे हर दिन ऊर्जावान और युवा बनाए रखता है।’

Advertisement

Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE/ अनिल कपूर ने खोला 'मिस्टर इंडिया' की ऐतिहासिक सफलता का राज

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड