अपडेटेड 4 March 2024 at 10:38 IST

Anant Radhika: राधिका मर्चेंट की एंट्री के समय आरती की थाली लिए नजर आईं जान्हवी कपूर | VIDEO VIRAL

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: अंबानी इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया।

Follow : Google News Icon  
Jahnvi Kapoor at Radhika Merchant entry
राधिका मर्चेंट की एंट्री पर जान्हवी कपूर | Image: instagram

Anant Ambani Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग इवेंट खत्म हो चुका है। 3 मार्च को इसका आखिरी दिन था जिसे हस्ताक्षर: द वैली ऑफ गॉड्स का नाम दिया गया। इस मौके पर अंबानी परिवार ने महाआरती की और नए कपल को सेलिब्रेट किया। वहीं सभी मेहमान एथनिक आउटफिट्स में नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया।

अंबानी परिवार का बैश गुजरात के जामनगर में हुआ था। भारत ही नहीं, दुनियाभर से कई मशहूर हस्तियों को इस जलसे का हिस्सा बनने के लिए न्योता भेजा गया था। बॉलीवुड से भी कई सितारे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे। अब इस तीन दिवसीय अवसर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का वीडियो वायरल

एक वीडियो धड़क स्टार का भी वायरल हो रहा है जिसमें वह पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने शिखर का हाथ पकड़कर वेन्यू में एंट्री की थी जिसे देख सब हैरान रह गए। वीडियो देखकर लग रहा है जैसे एक्ट्रेस अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर रही हो। उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ देखी जा सकती हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इसके अलावा, जान्हवी कपूर का एक और वीडियो सामने आया है जो ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट की एंट्री का है। इसमें दिख रहा है कि कैसे जब राधिका एंटर कर रही थीं तो उनके दोनों साइड लोग उनके स्वागत में खड़े थे। जान्हवी भी आरती की थाली लेकर खड़ी थीं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

omg janhvi looks stunning and radhika is so pretty, is that karishma kapoor in red as well?!?!? pic.twitter.com/gRBSi9cOKD

— 𝒘. 🤍 (@omgwashhh) March 3, 2024

प्री-वेडिंग बैश के तीसरे दिन अंबानी परिवार ने की महाआरती

प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन पूरा जामनगर भक्तिमय हो गया जब अंबानी परिवार ने महाआरती की। इसका एक दिल खुश कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने परफॉर्म भी किया था।

ये भी पढ़ेंः VIDEO: 'देखा तेनू पहली-पहली..' पर राधिका मर्चेंट ने ली रॉयल एंट्री, देख ताली बजाने लगे मुकेश अंबानी

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 07:05 IST