'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे...', राधिका-अनंत अंबानी ने जोरदार डांस से स्टेज पर लगाई आग; VIDEO
Pre Wedding: सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की इस परफॉर्मेंस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Event: इस वक्त हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई हैं। अंबानी परिवार ने इस इवेंट को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश-विदेशी सितारें जश्न में चार चांद लगाते नजर आए। अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल स्टार ने भी धूम मचाई।
जहां इस इवेंट के पहले दिन अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने अपने डांस से स्टेज पर आग लगाई। तो दूसरे दिन यानी 2 मार्च को बॉलीवुड सितारों ने महफिल जमाई। हालांकि इस दौरान अंबानी परिवार के आगे बॉलीवुड सेलेब्स भी फीके पड़ते नजर आए। जहां एक ओर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का 'प्यार हुआ इकरार हुआ' पर शानदार परफॉर्मेंस दीं। तो वहीं, सभी परफॉर्मेंस में जिस कपल ने वाहवाही लूटी, वो है अनंत और राधिका का जोरदार डांस।
अनंत-राधिका का शानदार डांस
अपने प्री वेडिंग बैश में अनंत और राधिका ने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाने पर एक साथ झूमते नजर आए। दोनों ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की इस परफॉर्मेंस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।
मुकेश-नीता अंबानी की क्यूट परफॉर्मेंस ने जीता दिल
राधिका-अनंत के अलावा लोगों ने प्री वेडिंग बैश में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के डांस परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया। दोनों राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के मशहूर सॉन्ग ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ पर दोनों की क्यूट केमिस्ट्री हर किसी को काफी पसंद आई।
Advertisement
आकाश-श्लोका ने किया रणबीर-आलिया संग डांस
वहीं, प्री वेडिंग इवेंट में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'केसरिया' पर शानदार डांस किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि अनंत और राधिका की शादी से पहले कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में 1 मार्च से 3 मार्च तक आयोजित किए गए है। वहीं, 12 जुलाई की ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधेंगी।