Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच आदित्य धर ने किसे भेजा कानूनी नोटिस? लगाया था फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोप

Aditya Dhar: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म की सफलता के बीच अब डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म की कहानी चुराने के आरोप में राइटर संतोष कुमार आरएस को नोटिस भेज दिया है। जानिए पूरा मामला...

Follow : Google News Icon  
Aditya Dhar
आदित्य धर ने भेजा नोटिस | Image: X

Dhurandhar 2: आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार अभी भी थमी नहीं है। सिर्फ भारत में फिल्म की कमाई 1000 करोड़, तो वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब ये अलग वजह से सुर्खियों में है। डायरेक्टर आदित्य धर ने एक राइटर को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

धुरंधर 2 को लेकर आदित्य धर और राइटर संतोष कुमार आरएस का विवाद अब कानूनी रूप लेता जा रहा है। संतोष ने धुरंधर के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इन आरोपों को लेकर अब आदित्य ने उन्हें नोटिस भेज दिया है।

आदित्य धर की टीम ने भेजा नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर की लीगल टीम ने संतोष कुमार को एक नोटिस जारी कर सभी आरोपों से इनकार किया है है और उन्हें झूठे दावे न करने की चेतावनी भी दी। जबकि संतोष ने लीगल नोटिस मिलने की खबर से इनकार किया है।

उन्होंने कहा है कि यह कोई नोटिस नहीं है, सिर्फ मेरे मेल का जवाब दिया गया है। वे मुझे धमका रहे थे कि मैं शिकायत न करूं और उन्हें बदनाम न करूं। मैंने उन्हें साफ कह दिया कि अगर आपको लीगल जाना है तो कोर्ट में मिलें।

Advertisement

फिल्म की कहानी चुराने का लगाया था आरोप

संतोष कुमार ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट से कॉपी की गई है। वो 'डी साहब' नाम से ये फिल्म बनाना चाहते थे।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई कंपनियों को स्क्रिप्ट सुनाई क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर फिल्म में बड़े कलाकार चाहिए, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का समर्थन होना जरूरी है। संतोष कुमार ये भी दावा किया कि वो इस फिल्म में रणवीर सिंह की जगह, आदित्य रॉय कपूर को मुख्य किरदार में देखना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है। मैंने फिल्म सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया जिससे मुझे बहुत दुख हो रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik के बाद अब ये फेमस एक्ट्रेस भी बनेंगी जुड़वां बच्चों की मां? पोस्ट वायरल होते ही फैंस देने लगे बधाई, क्या है सच्चाई?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड