अपडेटेड 1 November 2025 at 17:33 IST

Ambani Halloween Party: काली ड्रेस पहनें कुछ अतरंगी अंदाज में नजर आईं नीता अंबानी और श्लोका मेहता, बॉलीवुड ने भी किया खूब एन्जॉय, देखें वीडियो

स्टाइलिश दिखने में अंबानी परिवार किसी से कम बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने अपने अतरंगी अंदाज में पार्टी में काफी मस्ती की।

Follow : Google News Icon  
ambani Halloween party 2025 nita ambani shloka mehta akash ambani Bollywood actors Deepika Padukone orry janhvi Kapoor ranveer singh and many more video
ambani Halloween party 2025 nita ambani shloka mehta akash ambani Bollywood actors Deepika Padukone orry janhvi Kapoor ranveer singh and many more video | Image: Instagram
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

मुकेश अंबानी के घर में हर त्योहार और पार्टी का अपना अलग ही जलवा होता है। इस बार भी अंबानी फैमिली ने हैलोवीन नाइट को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में नीता अंबानी और श्लोका मेहता के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। दोनों ने काले रंग की ड्रेस में ऐसा अतरंगी स्टाइल अपनाया कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गए हैं।

नीता अंबानी हमेशा की तरह एलीगेंट और ग्रेसफुल दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर की गाउन के साथ हैलोवीन थीम के अनुसार लाइट मेकअप और स्टाइलिश ज्वेलरी कैरी की। वहीं श्लोका मेहता भी कमाल की लग रही थीं। उन्होंने मॉडर्न टच के साथ ब्लैक ड्रेस पहनकर सबकी नजरें अपनी ओर खींच लीं।

इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। करण जौहर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, और ओरहान अवत्रमणि (Orry) जैसे सेलेब्स ने अपने-अपने हैलोवीन लुक से पार्टी का मजा बढ़ा दिया। हर किसी ने कुछ न कुछ यूनिक कैरेक्टर अपनाया, जिससे पार्टी पूरी तरह फिल्मी हो गई।

आलिया भट्ट ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स के साथ चोटी में लारा क्रॉफ्ट की एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इस पार्टी के लिए अपनी लेडी सिंघम वाली आउटफिट को कैरी किया है। एक्ट्रेस जहान्वी कपूर भी इस पार्टी में मौजूद थी।

Advertisement

पार्टियों से दूर रहने वाले आर्यन खान भी इस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने ब्रोकबैक माउंटेन के जेक गिलेनहॉल जैसे कपड़े पहने थे। साथ ही, रणवीर सिंह भी यहां जमकर मस्ती करते नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर अब अंबानी फैमिली की इस हैलोवीन पार्टी के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस नीता अंबानी और श्लोका मेहता के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Dharmendra Hospitalised: अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, फैंस को सता रही चिंता

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 November 2025 at 17:33 IST