'अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा...' अरिजीत सिंह के बाद अब अमाल मलिक ने भी फिल्म म्यूजिक से लिया ब्रेक, X पर किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने फिल्म इंडस्ट्री के म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से एक साल का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर फैंस को इस फैसले की जानकारी दी।

'अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा...' अरिजीत सिंह के बाद अब अमाल मलिक ने भी फिल्म म्यूजिक से लिया ब्रेक, X पर किया भावुक पोस्ट
'अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा...' अरिजीत सिंह के बाद अब अमाल मलिक ने भी फिल्म म्यूजिक से लिया ब्रेक, X पर किया भावुक पोस्ट | Image: X

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों सुर्खियों में हैं। अपने करियर के पीक पर अमाल ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने उनके सभी फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है। अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वे अगले एक साल तक फिल्म म्यूजिक से दूरी बना रहे हैं।

'मन, शरीर और आत्मा के लिए ब्रेक जरूरी'- अमाल मलिक

अमाल ने अपने X हैंडल पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वे पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन अपनी सेहत को प्राथमिकता देना चाहते हैं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए ब्रेक चाहिए। मेरे प्यारे Amaalians के लिए एक बार फिर धुनों से भरा दिल लेकर लौटने, ठीक होने और वापसी करने की जरूरत है। मैं वही करूंगा जो मेरे दिल और सेहत के लिए सही है।"

पुराने गानों की रिलीज पर संशय, फैंस से की ये अपील

अमाल ने यह साफ किया है कि अगले एक साल तक उनका कोई नया फिल्मी गाना नहीं आएगा। हालांकि, पहले से रिकॉर्ड किए गए कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं, बशर्ते वे फिल्में सिनेमाघरों तक पहुंचें। उन्होंने बताया कि ये छोटे बजट की फिल्में हैं और इनकी रिलीज की तारीखों को लेकर अभी अनिश्चितता है। अमाल ने फैंस से अपील करते हुए लिखा, 'म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब संगीत की तरफ वापस लौटने का समय है। कृपया मुझे परेशान न करें, जैसे ही कोई अपडेट होगा, मैं खुद जानकारी दूंगा।'

अस्पताल के बेड पर लेटे हुए शेयर की तस्वीर 

इस पोस्ट के साथ अमाल मलिक ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्हें इस हाल में देखकर फैंस बेहद चिंतित हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

Advertisement

वर्क फ्रंट और प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें  तो अमाल मलिक से पहले इस साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने भी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमाल ने हाल ही में फिल्म 'आवारापन 2' के लिए 'ये आवारापन' गाना कंपोज किया है, जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। इसके अलावा अमाल को हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में भी देखा गया था, जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

ये भी पढ़ें - Nepal Flood: एक और झील फटने को तैयार, 30 लाख घन मीटर पानी... नेपाल के लिए अगले 72 घंटे बेहद भारी, मंडरा रहा बड़े आपदा का खतरा 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड